फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2024: क्रिसमस की शाम मेहमानों के लिए बनाएं खास डिनर, ये पकवान करें लिस्ट में शामिल

Wed, 25 Dec 2024 11:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 25 Dec 2024 11:41 AM IST
सार

क्रिसमस की शाम को खास और यादगार बनाने के लिए आप अपने मेहमानों के लिए स्वादिष्ट प्रकार के पकवान तैयार कर सकते हैं। यहां एक खास डिनर मेन्यू का सुझाव दिया गया है।

 

विज्ञापन
Christmas Celebration 2024 Prepare Special Dinner for Guests in Christmas Evening
क्रिसमस की शाम मेहमानों के लिए बनाएं खास डिनर - फोटो : Adobe stock

Christmas 2024: क्रिसमस साल का सबसे खास और प्यारा दिन होता है। ये दिन अपने साथ ढेरों खुशियां लाता है। इस दिन चर्च, लोगों के घर और सड़कें भी काफी खूबसूरती के साथ सजाई जाती हैं। ऐसे में घूमने में भी अलग ही मजा आता है। प्रभु यीशु के जन्मदिन के दिन लोग अपने घरों में पार्टी का आयोजन करते हैं।



ऐसे में यदि आपने भी अपने घर पर क्रिसमस के मौसम पर मेहमानों को आमंत्रित किया है तो उनके लिए खास डिनर प्लान करें। क्रिसमस पार्टी का मेन्यू खास होना चाहिए ताकि हर मेहमान इसे यादगार बना सके। यहां कुछ खास व्यंजन और आइटम्स की सूची है, जिन्हें आप अपने मेन्यू में जरूर शामिल कर सकते हैं।

Christmas Celebration 2024 Prepare Special Dinner for Guests in Christmas Evening
स्टार्टर्स में परोसें ये - फोटो : instagram

स्टार्टर्स में परोसें ये

यदि आपने मेहमानों को डिनर पर बुलाया है तो उन्हें डिनर से पहले स्टार्टर परोसें। इसके लिए ठंड में गर्माहट देने के लिए सूप काफी परफेक्ट रहेगा। इसके साथ चाहें तो चीज गार्लिक ब्रेड परोसें और उसमें ढेर सारा चीड अवश्य डालें। कुछ और भी परोसना है तो वेज स्प्रिंग रोल्स भी बेहतर विकल्प है। 

Christmas Celebration 2024 Prepare Special Dinner for Guests in Christmas Evening
डिनर के लिए नॉनवेज में ये खास रहेगा - फोटो : instagram

डिनर के लिए नॉनवेज में ये खास रहेगा 

यदि आप कुछ नॉनवेज बनाना चाह रहे हैं तो रोस्टेड चिकन या टर्की चिकन बना सकते हैं। इसके साथ साथ चिकन या मटन बिरयानी भी आप तैयार कर सकते हैं। नॉनवेज लवर्स के लिए ये सभी पकवान काफी खास होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Celebration 2024 Prepare Special Dinner for Guests in Christmas Evening
वेज वालों के लिए ये विकल्प - फोटो : instagram

वेज वालों के लिए ये विकल्प

यदि आपको वेज पकवान बनाना है तो वेज बिरयानी को भारतीय फ्लेवर के साथ तैयार करें। बिरयानी के अलावा आप कढ़ाई पनीर और नान भी तैयार कर सकते हैं। यदि कुछ अलग हट के बनाना है छोले भटूरे भी तैयार कर सकते हैं। 

Christmas Cupcake Recipe: इस क्रिसमस बच्चों के लिए तैयार करें खास कप केक, जानें इसे बनाने का तरीका

विज्ञापन
Christmas Celebration 2024 Prepare Special Dinner for Guests in Christmas Evening
बच्चों के लिए बनायें ये - फोटो : instagram

बच्चों के लिए बनायें ये

क्रिसमस पार्टी में बच्चे भी आते हैं तो उनके लिए साधारण खाना बनाने की जगह कुछ अलग बनाएं। इसमें आप नूडल्स, पास्ता या पिज्जा भी तैयार कर सकते हैं। ये तीनों चीजें बच्चों के साथ-साथ बड़े भी खाना पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed