फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Food Day 2021: अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं ये फूड, आज से डाइट में करें शामिल

Sat, 16 Oct 2021 09:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 16 Oct 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
World Food Day 2021 history Healthy foods Diet Tips in Hindi
World Food Day 2021 - फोटो : iStock

16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस होता है। इस दिन पहली बार साल 1945 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना हुई थी। इसका उद्देश्य भुखमरी के खिलाफ कार्रवाई करना था। जिसके तहत साल 1979 में पहली बार विश्व खाद्य दिवस मनाया गया। उसके बाद से हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फ़ूड डे मनाया जाने लगा। इस दिन का अपना महत्व है। हर साल वर्ल्ड फ़ूड डे पर लोगों को खाद्य सुरक्षा और पौष्टिक आहार की जरूरत के बारे में जागरूक किया जाता है। भोजन लोगों के लिए जरुरी है लेकिन पौष्टिक आहार किसी भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अति आवश्यक है। हम स्वाद पर ध्यान देते हैं लेकिन स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार के सेवन पर नहीं। सभी को पता होना चाहिए कि पौष्टिक आहार क्या है, डाइट के लिए सबसे हेल्थी फ़ूड क्या ? विश्व खाद्य दिवस के मौके पर जानते हैं कि स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हेल्दी फूड के बारे में।

World Food Day 2021 history Healthy foods Diet Tips in Hindi
फल-सब्जी - फोटो : iStock

हरी सब्जियां और फलों का करें सेवन 

स्वस्थ शरीर के लिए सब्जियों का सेवन जरूरी है। हरी सब्जियां और ताजे फल पौष्टिकता से भरपूर होते हैं। रोजाना फल और सब्जी खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। 

World Food Day 2021 history Healthy foods Diet Tips in Hindi
ड्राई फ्रूट्स - फोटो : iStock

ड्राई फ्रूट्स शरीर को बनाएंगे मजबूत

अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट आदि को भी शामिल करें। ड्राई फ्रूट्स एक तरह से इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करते हैं। ये तरह-तरह की बीमारियों से लड़ने में आपके शरीर की मदद करते हैं। को मजबूत बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Food Day 2021 history Healthy foods Diet Tips in Hindi
दाल - फोटो : iStock

खाने में रोजाना दाल को करें एड

आपको रोजाना दाल खानी चाहिए। दाल की भी कई वैरायटी हैं और सभी आपके स्वास्थ्य के लिए बेस्ट हैं। आप अरहर, मसूर, चना, मूंग आदि दाल को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। दाल में प्रोटीन, मिनरल्स और पौष्टिक तत्व होते हैं, जो बीमारियों से बचाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
World Food Day 2021 history Healthy foods Diet Tips in Hindi
चीनी और नमक - फोटो : istock

चीनी-नमक का कम करें इस्तेमाल 

अधिक चीनी और नमक दोनोंं ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए अपनी डाइट में चीनी और नमक दोनों को कम से कम शामिल करें। डायबिटीज के मरीजों को चीनी खाने की मनाही होती है। वैसे ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या अधिक नमक के सेवन से हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed