फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानते हैं आपके फेवरेट सितारे सुबह नाश्ते में क्या खाते हैं?

Wed, 26 Dec 2018 08:47 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 26 Dec 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
what do your favorite bollywood stars eat to stay fit
bollywood celeb - फोटो : instagram
बॉलीवुड सेलिब्रिटी की सेहत और फिगर से आप बहुत इम्प्रेस होते हैं, लेकिन इसके लिए उनको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसके लिए ये सभी एक्सरसाइज तो करते ही हैं साथ ही अपने खाने पीने का भी पूरा ध्यान रखते हैं। आज हम आपको बताएंगे खुद को फिट और मेंटेन रखने के लिए ये सितारे क्या खाते हैं। आप चाहे तो उनके डाइट प्लान को फॉलो भी कर सकते हैं...
what do your favorite bollywood stars eat to stay fit
malaika arjun - फोटो : instagram
इस उम्र में मलाइका ने कैसे अपने आप को फिट रख रखा है यह बात हर कोई जानना चाहता है। 45 साल की मलाइका अरोड़ा स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटिन भी फॉलो करती है। बता दें, मलाइका सुबह नाश्ते में इडली, पोहा, उपमा या दलिया खाती हैं। इसके साथ वह फल भी अपनी डाइट में शामिल करती हैं।
what do your favorite bollywood stars eat to stay fit
John Abraham
बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर जॉन अब्राहम अपने नाश्ते में 6 अंडे, 4 ब्रेड मक्खन मार के, 10 बादाम, और एक बड़ा गिलास जूस लेते हैं, लेकिन इसके साथ वह रोजाना कसरत करना नहीं भूलते।
विज्ञापन
विज्ञापन
what do your favorite bollywood stars eat to stay fit
hritik roshan
ऋतिक रोशन के तराशे हुए शरीर और एनर्जी लेवल को देखकर इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि उनकी उम्र 40 के पार है। सुबह नाश्ते में वह 4 अंडे, 2 ब्राउन ब्रेड, एक प्रोटीन शेक और खूब सारे ताजा फल जरूर खाते हैं। इसके बाद लंच में वह दो रोटी, हरी सब्जी, चिकेन ब्रेस्ट, दाल, सीजर सलाद, प्रोटीन शेक, 4 अंडों की सैंडविच और फल खाते हैं। आखिर में डिनर में वह  6 अंडों का सफेद भाग, ब्राउन ब्रेड, आधा चिकेन या मछली और हरी सब्जी खाते हैं। ऋितक इस पूरी डाइट को छोटी-छोटी मात्राओं में बांटकर पूरे दिन में छह बार खाते हैं। वर्कआउट के 45 मिनट बाद ही ऋतिक कुछ भी खाते हैं। दिन में वह 8-10 ग्लास पानी पीते हैं।
विज्ञापन
what do your favorite bollywood stars eat to stay fit
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
बेगम पटौदी करीना कपूर खान का खाना बिल्कुल शाही नहीं होता। फिटनेस फ्रीक बेबो अपने दिन की शुरुआत एक कप कॉफी और एक केला खा कर करती हैं। इसके अलावा वह नाश्ते में एक कटोरी मूसली या दो पराठे और दही भी खा लेती हैं। बता दें, करीना पूरी तरह शाकाहारी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed