फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर ट्राई करें खीरे का सूप, हफ्ते भर में कम होगा वजन

Tue, 30 Jul 2019 03:46 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 30 Jul 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
weight loss tips easy to prepare cucumber soup benefit for weight loose

अगर आप भी अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे होंगे तो आपको यह बात अच्छे से पता होगा कि बॉडी को फिट रखना कितना मुश्किल होता है। हमारे शरीर का वजन कब बढ़ जाता है इस बात का पता हमें लगता ही नहीं है। यही कारण है कि लोग शुरू से ही वजन को नियंत्रित रखने की कोशिश करते हैं। और ऐसी चीजों का सेवन करना छोड़ देते हैं, जिनसे वजन प्रभावित होता है। वजन घटाने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं । तरह-तरह की कसरत करते हैं ताकि बढ़े हुए वजन को कम किया जा सके। लेकिन कसरत के साथ-साथ सही चीजों का सेवन भी करना चाहिए तब जाकर आपका वजन नियंत्रित रहता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि खीरे के सूप का सेवन कर के आप अपना वजन कम कर सकते हैं। 

weight loss tips easy to prepare cucumber soup benefit for weight loose

खीरे का साइंस के हिसाब से कुकुमिन सैटिवस नाम है। खीरे में विटामिन के, विटामिन सी, फॉस्फोरस, B-6, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, फोलेट, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसी कारण खीरा कई लाभों से भरपूर होने के साथ-साथ आपके वजन कम करने में भी मदद करता है। खीरे में मौजूद फाइबर, आपको अपने आहार में अतिरिक्त कैलोरी शामिल किए बिना लंबे वक्त तक आपकी भूख को शांत रखता है। इसके साथ ही खीरे में कम वसा और कम कैलोरी जैसे गुण मौजूद होते हैं जो वजन को घटाते हैं। 

weight loss tips easy to prepare cucumber soup benefit for weight loose
cucumber

खीरे में पानी की उच्च मात्रा होती है जो आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में सहायक होता है। खीरे को आप सलाद के रूप में भी खा सकते हैं या चाहें तो जूस या सूप बनाकर भी खीरे का सेवन कर सकते हैं, जिससे यह आपके लिए और अधिक फायदेमंद होता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि कुछ बोरिंग सा या उबला खाकर ही आप वजन कम कर सकते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि खीरे के सूप का सेवन कर के आप कैसे वजन कम कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weight loss tips easy to prepare cucumber soup benefit for weight loose
- फोटो : getty images

खीरे का ठंडा सूप जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। खीरे का सूप आपके लिए पौष्टिक भोजन हो सकता है जो वजन घटाने में आपकी मदद करेगा। खीरे का सूप बनाने के लिए आपको दही, खीरे, सौंफ, पानी और कागजी नींबू चाहिए। इस सूप को आप किसी भी मौसम में तैयार कर सकते हैं। यह सूप ना केवल आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाएगा बल्कि वजन भी कम करेगा। इस सूप में खीरे के साथ सौंफ डालकर आप सूप के स्वास्थ्य लाभ को दोगुना कर देते हैं। क्योंकि सौंफ को भोजन से बेहतर पोषक तत्वों को अवशोषित करने वाले गुणों से जाना जाता है। 

विज्ञापन
weight loss tips easy to prepare cucumber soup benefit for weight loose

खीरे का सूप बनाने के लिए आप सबसे पहले तीन से चार खीरे लें और उन्हें अच्छे से धोकर छील लें। खीरे में बीज हो तो उन्हें निकाल लें। अब आप खीरे को ब्लेंडर में डालें और इसमें एक कप दही, दो से तीन टेबलस्पून सौंफ, एक से दो टेबलस्पून नींबू का रस डालें और उसे ब्लेंड करें। अगर आपको यह मिक्सचर गाढ़ा लगे तो उसमें थोड़ा सा पानी डाल लें। अब आप इसे गार्लिक ब्रेड के साथ परोस सकते हैं। इस खीरे के सूप में सबसे अच्छी बात यह है कि इसका स्वाद टेस्टी होता है और सेहतमंद होता है। साथ ही इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed