{"_id":"5fca3f490f9e307a047ca6be","slug":"weight-loss-secret-recipe-make-oats-fulke","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वजन कम करना है तो बड़े काम की है ओट्स की रोटी, जानें बनाने का तरीका","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
वजन कम करना है तो बड़े काम की है ओट्स की रोटी, जानें बनाने का तरीका
Sat, 05 Dec 2020 10:43 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
oats
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप वजन कम करने के प्रयास में जुटे हैं और आप अपनी डाइट में स्वाद के साथ भी किसी तरह का कोई समझौता नहीं कर सकते तो आज जो हम आपको ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जो आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। इसके लिए आपको बस अपनी डाइट में ओट्स को शामिल करना होगा। ओट्स में कैलोरी कम होती है और बीटा ग्लूकन की मात्रा ज्यादा होती है, जिस वजह से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ओट्स खाने की खूबियां तो सभी जानते हैं, लेकिन जब बात इसे खाने की होती है तो बहुत सारे लोग इसका नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन हम आपको ओट्स की ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसे आप रोजाना अपनी डाइट में आराम से शामिल कर लेंगे.
oats
ओट्स की रोटी बनाने की सामग्री
- आधा कप ओट्स
- एक छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
- आधा कप गेंहू का आटा
- दो बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती
- एक छोटा चम्मच नमक
- तेल तवे पर लगाने के लिए
रोटी
ओट्स की रोटी बनाने की विधि
फटाफट बनाएं ब्रेड से दही बड़ा, स्वाद ऐसा की मुंह में आ जाएगा पानी
- सबसे पहले ओट्स को बिना तेल के एक पैन में भून लें।
- अब ओट्स को मिक्सी में ग्राइंड कर लें। इसे आटे की तरह महीन पीस लें।
- अब गेंहू के आटे को ओट्स के आटे में मिलाएं और मुलायम रोटी के आटे की तरह गूंथ लें।
- इसे आटे को कुछ समय के लिए ढंक कर रख दें।
- इसके बाद इस आटे की लोई तैयार करें और उसमें प्याज और धनिया का मिश्रण भर कर उसे रोटी की तरह गोल बेलें।
- तवे को गर्म करें और उसमें हल्का तेल लगाएं। फिर रोटी उस पर डालें और उसे दोनों तरफ से अच्छे से सेकें।
- यह रोटी भी आम रोटी की तरह फूलेगी। मगर इसे तवे पर ही फुलाएं।
- इस रोटी को आप किसी भी सब्जी के साथ या दही के साथ खा सकती हैं।
फटाफट बनाएं ब्रेड से दही बड़ा, स्वाद ऐसा की मुंह में आ जाएगा पानी