फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Veg Biryani Recipe: वेजिटेबल बिरयानी की ये रेसिपी है सबसे आसान, नोट कर लीजिए सामग्री

Tue, 02 Apr 2024 09:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 02 Apr 2024 09:37 AM IST
विज्ञापन
Veg Biryani Kaise Banti Hai Recipe and Ingredients in Hindi
वेज बिरयानी रेसिपी - फोटो : Istock

Today's Recipe: भारत के घर-घर की रसोई में चावल बनता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को चावल पसंद होता है। हालांकि रूटीन से साधारण स्टीम राइस से बोर हो जाने पर लोग चावल को अन्य तरीकों से बनाते हैं, ताकि उसके स्वाद में बदलाव लाया जा सके। इसके लिए आप जीरा राइस, फ्राइड राइस बना सकते हैं। चावल की कई डिश में एक वेज बिरयानी भी शामिल है, जो लोगों को बहुत पसंद आती है। अक्सर आप बाजार से वेजिटेबल बिरयानी मंगाते हैं। इसके लिए काफी पैसे भी खर्च पड़ते हैं। बच्चे साधारण सब्जियां नहीं खाते लेकिन वेजिटेबल बिरयानी को बड़े चाव से खाते हैं। ऐसे में बाजार से वेज बिरयानी मंगाने के बजाए घर पर ही बाजार जैसी वेज बिरयानी बना सकते हैं। इसे बनाना आसान होता है। रसोई में मौजूद सामग्री से ही आसानी से लजीज वेज बिरयानी बनाई जा सकती है। चलिए जानते हैं वेजिटेबल बिरयानी बनाने के लिए जरूरी सामग्री और रेसिपी के बारे में।

Veg Biryani Kaise Banti Hai Recipe and Ingredients in Hindi
वेज बिरयानी रेसिपी - फोटो : Istock

वेज बिरयानी की सामग्री

बासमती चावल, दो बड़े चम्मच कटा प्याज, लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, हरी मटर, कटी हुई फूलगोभी, कटा गाजर, दो कटे आलू, कटी हरी बीन, आटा कप फेंटा हुआ दही, इलायची, लौंग, जायफल, पुदीने की पत्तियां, पानी, घी, जीरा, दालचीनी, पिसी काली मिर्च, बड़ी इलायची, तेजपत्ता, अनसाल्टेड मक्खन।

Veg Biryani Kaise Banti Hai Recipe and Ingredients in Hindi
वेज बिरयानी रेसिपी - फोटो : istock

वेज बिरयानी बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- बासमती चावल को पानी में अच्छे से धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

स्टेप 2- कड़ाही में चार बड़े चम्मच घी को गरम करें। इसमें कटा हुआ प्यार सुनहरा होने तक भूनें। फिर प्याज के तले स्लाइस को पेपर में निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Veg Biryani Kaise Banti Hai Recipe and Ingredients in Hindi
वेज बिरयानी रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 3- अब इसी कड़ाही में काला जीरा भूनें। अब लौंग, दालचीनी, जायफल और काली मिर्च डालकर भून लें।

स्टेप 4- इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाकर एक मिनट तक भून लें। अब नमक, काली मिर्च, मक्खन, दही और सभी सब्जियों को मिला लें और धीमी आंच में नरम होने दें।

विज्ञापन
Veg Biryani Kaise Banti Hai Recipe and Ingredients in Hindi
वेज बिरयानी रेसिपी - फोटो : pixabay

स्टेप 5- एक अलग पैन में 8 कप पानी में दो चम्मच नमक डालकर उबालें।

स्टेप 6-  कुछ लौंग, दालचीनी, जीरा, बड़ी इलायची और हरी इलायची को एक कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। मसालों वाली इस पोटली को पानी में डालें। पानी में तेजपत्ता भी मिला लें। लगभग 20 मिनट तक धीमी आंच पर मसाले का स्वाद आने तक पानी उबालें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed