फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day Food Idea: पार्टनर को बनाकर खिलाएं दिल के आकार का पिज्जा, आसान है रेसिपी

Fri, 13 Feb 2026 05:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 13 Feb 2026 05:11 PM IST
सार

How To Make Heart Shape Pizza: अगर आप वैलेंटाइन वीक के मौके पर कुछ खास पकवान बनाना चाहते है तो दिल के आकार का पिज्जा तैयार करें।

विज्ञापन
valentine week 2026 how to make heart shape pizza at home full recipe in hindi
पार्टनर को बनाकर खिलाएं दिल के आकार का पिज्जा - फोटो : Adobe stock
How To Make Heart Shape Pizza: वैलेंटाइन वीक प्यार का इज़हार करने का सबसे खूबसूरत मौका होता है। इस खास मौके पर अगर आप अपने पार्टनर को कुछ अलग और खास सरप्राइज देना चाहते हैं, तो घर पर बना दिल के आकार का पिज्जा एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है।


हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अक्सर बाहर जाकर महंगे डिनर की बजाय घर पर प्यार से बनाया गया फूड ज्यादा खास लगता है। दिल के शेप में बना पिज्जा न सिर्फ देखने में खूबसूरत होता है, बल्कि आपके जज़्बात भी बयां करता है। खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसके लिए ज्यादा प्रोफेशनल कुकिंग स्किल्स की भी जरूरत नहीं पड़ती।

आप अपने पसंदीदा टॉपिंग्स और चीज़ का इस्तेमाल करके इसे और भी टेस्टी बना सकते हैं। वैलेंटाइन वीक के मौके पर यह पिज्जा रोमांटिक डिनर को यादगार बना देगा और आपके पार्टनर के चेहरे पर खास मुस्कान ले आएगा। तो आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।
valentine week 2026 how to make heart shape pizza at home full recipe in hindi
पिज्जा बनाने के लिए जरूरी सामग्री - फोटो : instagram
पिज्जा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
  • मैदा
  • ड्राई यीस्ट
  • चीनी
  • नमक
  • गुनगुना पानी
  • ऑलिव ऑयल
  • पिज्जा सॉस
  • मोज़रेला चीज़
  • शिमला मिर्च
  • प्याज
  • टमाटर
  • स्वीट कॉर्न
  • ऑलिव्स,
  • चिली फ्लेक्स
  • ओरिगैनो
नोट- टॉपिंग के लिए अपनी पसंदीदा सब्जियों का इस्तेमाल करें। 
valentine week 2026 how to make heart shape pizza at home full recipe in hindi
ये है पिज्जा बनाने की विधि - फोटो : instagram
ये है पिज्जा बनाने की विधि

दिल के आकार का पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले ड्राई यीस्ट को सक्रिय करना होता है। इसके लिए एक छोटे बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें ड्राई यीस्ट और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे लगभग 10 मिनट के लिए अलग रख दें, जब तक कि यीस्ट फूल कर झाग न बनने लगे। इसके बाद मैदा और नमक को एक बड़े बाउल में डालें और बीच में इस यीस्ट का मिश्रण डालें। इसमें ऑलिव ऑयल डालकर नरम और लोचदार आटा गूंथ लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
valentine week 2026 how to make heart shape pizza at home full recipe in hindi
ये है पिज्जा बनाने की विधि - फोटो : instagram

अगर आटा बहुत सूखा लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं और अगर बहुत चिपचिपा लगे तो थोड़ी मैदा डालें। गूंथे हुए आटे को ढककर किसी गर्म स्थान पर लगभग 1 घंटे के लिए रख दें ताकि यह दोगुना फूल जाए। फूलने के बाद आटे को हल्का दबाकर गैस निकाल दें और इसे दिल के आकार में बेलें। इसके लिए आटे के बीच को थोड़ा दबाएं और ऊपर की तरफ दो सिरे बनाकर दिल की आकृति तैयार करें। 
 
विज्ञापन
valentine week 2026 how to make heart shape pizza at home full recipe in hindi
ये है पिज्जा बनाने की विधि - फोटो : instagram

अब इस दिल के आकार वाले आटे पर पिज्जा सॉस समान रूप से फैलाएं। इसके बाद अपनी पसंदीदा सब्जियां जैसे प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, स्वीट कॉर्न और ऑलिव्स सजाएं। इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज डालें और स्वाद बढ़ाने के लिए चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो छिड़क दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed