Valentine Day Special Cake: इस खास फ्लेवर का केक घर पर बनाकर अपने पार्टनर को दें सरप्राइज
लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है, ऐसे में आप वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर को लाल रंग का दिल शेप का केक बनाकर सरप्राइज दे सकते हैं।
रेड वेलवेट केक बनाने का सामान
- मैदा: 2 ½ कप
- कोको पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
- बेकिंग सोडा: 1 छोटा चम्मच
- नमक: ½ छोटा चम्मच
- चीनी: 1 ½ कप
- तेल: 1 कप
- दही: 1 कप
- लाल फूड कलर: 1 छोटा चम्मच
- वैनिला एसेंस: 1 छोटा चम्मच
- सिरका: 1 छोटा चम्मच
- दूध: ½ कप
विधि
रेड वेलवेट केक बनाने के लिए अपने ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। इसके साथ-साथ दिल के आकार वाले केक टिन को ग्रीस करके मैदा छिड़क लें।
इसके बाद बारी आती है सूखी सामग्री मिलाने की। इसके लिए एक बर्तन में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, और नमक मिलाएं। दूसरे बर्तन में चीनी और तेल को मिलाकर फेंटें। फिर इसमें दही, लाल फूड कलर, वैनिला एसेंस, सिरका, और दूध मिलाएं।
गीली और सूखी सामग्री को मिलाकर चिकना बैटर तैयार करें। तैयार बैटर को केक टिन में डालकर 180°C पर 30-35 मिनट तक बेक करें। ये केक टिन दिल के आकार का हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा।