Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। ये दिन प्रेम, रोमांस और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। वैलेंटाइन डे का दिन न सिर्फ प्रेमी जोड़ियों के लिए खास होता है, बल्कि दोस्ती, परिवार और अपने खास लोगों के प्रति प्यार जताने का भी बेहतरीन मौका होता है। ये दिन अपने पार्टनर को ये बताने का सही मौका है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।
Valentine Day 2025: इस वैलेंटाइन डे पार्टनर के लिए अपने हाथों से तैयार करें दिल के आकार का पिज्जा
वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए दिल के आकार का पिज्जा एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है।
पिज्जा डो तैयार करने के लिए सामग्री
- 2 कप मैदा
- 1 छोटा चम्मच यीस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच चीनी
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- 1 बड़ा चम्मच जैतून तेल
- 3/4 कप गुनगुना पानी
टॉपिंग के लिए चाहिए होंगी ये चीजें
- 1/2 कप पिज्जा सॉस
- 1 कप मोजरेला चीज
- 1/2 कप शिमला मिर्च (पतली स्लाइस में कटी हुई)
- 1/2 कप टमाटर
- 1/2 कप मशरूम (ऑप्शनल)
- 1/2 कप ऑलिव्स
- 1/2 चम्मच मिक्स्ड हर्ब्स (ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स)
- 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- स्वीट कॉर्न
बनाने की विधि
पिज्जा बनाने के लिए आपको सबसे पहले पिज्जा डो यानी कि उसका बेस तैयार करना है। इसके लिए एक बाउल में गुनगुने पानी में यीस्ट और चीनी डालकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि यीस्ट एक्टिव हो जाए। अब इसमें मैदा, नमक और जैतून तेल डालकर अच्छे से मिलाएं। नरम और स्मूद डो तैयार करने के लिए इसे 8-10 मिनट तक गूंथें।