फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में दूध में हल्दी डाल कर पीते हैं तो इसे भी पढ़ लें, ज्यादा हल्दी करेगी नुकसान

Sun, 15 Dec 2019 04:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 15 Dec 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
too much turmeric is harmful for health

हल्दी का इस्तेमाल तो हर कोई करता है। खाने से लेकर दूध में डाल कर पीने तक। हल्दी का सेवन फायदेमंद भी होता है। यहां तक कि हल्दी को फेस पैक में मिलाकर चेहरे पर लगाने पर ग्लो आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी की ज्यादी मात्रा सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर कोई बहुत ज्यादा हल्दी खाता है तो इससे शरीर को ये सारी परेशानियां हो सकती हैं। आगे की स्लाइड में जानें कि कैसे हल्दी सेहत के लिए नुकसानदेह है।


 
too much turmeric is harmful for health

दिनभर में थोड़ी सी हल्दी का सेवन तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में हल्दी का सेवन करते हैं तो इससे जी मिचलाने या फिर डायरिया का खतरा  होने लगता है। क्योंकि जरूरत से ज्यादा हल्दी खाने से पेट में गैस बनने लगती है। जिसकी वजह से जी मिचलाता है और डायरिया की समस्या हो जाती है।


 
too much turmeric is harmful for health
आयरन की कमी

सब्जी में हल्दी का इस्तेमाल रंग के साथ ही स्वाद के लिए भी किया जाता है। लेकिन अगर आप सेहत के चक्कर में अलग से भी हल्दी को खाते हैं तो शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। अगर किसी के शरीर में आयरन की कमी है तो उसे ध्यान रखना चाहिए कि ज्यादा हल्दी का सेवन न करें। क्योंकि हल्दी शरीर में आयरन सोखने की क्षमता को कम कर देती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
too much turmeric is harmful for health
ब्लड प्रेशर कम कर देती है

उच्च रक्त चाप की परेशानी तो नुकसानदेह होती ही है। लेकिन अगर रक्त चाप कम हो जाता है तो भी शरीर को परेशानी होती है। हल्दी खाने से रक्त चाप कम होता है। लेकिन अगर किसी को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो हल्दी इसे और भी कम कर देगी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed