Soup Recipe: सर्दी-जुकाम से राहत दिलाएगा ये खास सूप, रेस्टोरेंट स्टाइल में करें तैयार
टमाटर और तुलसी पीने में काफी स्वादिष्ट होता है। ये बनाने में काफी आसान है और सर्दी के मौसम में शरीर को आराम देने वाला होता है।
सूप बनाने का सामान
- 4-5 पके टमाटर (बड़े)
- 1 कप ताजे तुलसी के पत्ते
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 कप पानी
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 छोटा चम्मच शक्कर (वैकल्पिक)
- हरा धनिया (सजाने के लिए)
विधि
टमाटर का सूप बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटरों को अच्छे से धो लें। फिर, टमाटरों को छोटे टुकड़ों में काट लें। यदि आप सूप को और स्मूद रखना चाहते हैं, तो आप टमाटरों का छिलका हटा सकते हैं। इसके साथ ही तुलसी के पत्तों को भी सही से धो लें, वरना मिट्टी के स्वाद से सूप का स्वाद बिगड़ जाएगा।
अब एक कढ़ाई या पैन में घी या तेल गरम करें। इसमें जीरा डालकर उसे चटकने दें। फिर, अदरक का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें। अब इसमें टमाटर डालें और हल्का सा भून लें।
इसके बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। फिर थोड़ी देर तक टमाटर को मसालों के साथ पकने दें, जब तक वह नरम न हो जाएं।