फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2023 Special Recipe: लोहड़ी पर तैयार करें मीठा, आसान विधि से बनाएं गुड़ की ये खास मिठाई

Fri, 13 Jan 2023 10:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 13 Jan 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen: How to Prepare Chironji Makhana Kheer in Lohri Festival Know Makhane Ki Kheer Recipe in Hindi
गुड़ की खीर की रेसिपी - फोटो : iStock

Lohri 2023 Special Recipe: कोई भी पर्व और खास मौका बिना मुंह मीठा किए अधूरा माना जाता है। भारत ही नहीं दुनियाभर में किसी त्योहार के मौके पर केक या मिठाई खाते हैं। 14 जनवरी को लोहड़ी की पर्व मनाया जा रहा है। पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी को बहुत धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर तरह तरह के पकवान बनते हैं। लोग आग जलाते हैं और उसकी परिक्रमा करते हैं। नाचते गाते एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं। ऐसे में अगर लोहड़ी के मौके पर आपके घर पर भी रिश्तेदार या मेहमान आ रहे हैं और आप इस त्योहार को खास तरीके से मनाना चाहते हैं तो आसान विधि से मीठा तैयार करें। यहां आपको मखाने से बनने वाले मीठे व्यंजन की विधि बताई जा रही है, जो सर्दी में बहुत लजीज लगती है। इसका स्वाद लोहड़ी की उमंग को बढ़ा देगा। यह रही लोहड़ी पर मखाने की मीठे व्यंजन की रेसिपी।

Today’s Kitchen: How to Prepare Chironji Makhana Kheer in Lohri Festival Know Makhane Ki Kheer Recipe in Hindi
मखाने की खीर - फोटो : Istock

मखाने की खीर

लोहड़ी पर मखाने की खास खीर बना सकते हैं। इसमें चीनी की बजाय गुड़ का उपयोग करें। गुड़ से खीर का स्वाद अलग आता है।

खीर बनाने की सामग्री

दूध, मखाना, चिरौंजी, ड्राई फ्रूट्स, गुड़

Today’s Kitchen: How to Prepare Chironji Makhana Kheer in Lohri Festival Know Makhane Ki Kheer Recipe in Hindi
गुड़ की खीर की रेसिपी - फोटो : सोशल मीडिया

मखाना खीर बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- मखाने की खीर बनाने के लिए पतीले में दूध गर्म करें।

स्टेप 2- दूध उबल जाने पर धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen: How to Prepare Chironji Makhana Kheer in Lohri Festival Know Makhane Ki Kheer Recipe in Hindi
गुड़ की खीर की रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 3- अब मखाने को छोटे टुकड़ों में काटकर दूध में मिलाएं।

स्टेप 4- अब इसमें चिरौंजी डालें।

स्टेप 5- मखाने और चिरौंजी दूध में मिलाकर पांच मिनट तक पकाएं।

विज्ञापन
Today’s Kitchen: How to Prepare Chironji Makhana Kheer in Lohri Festival Know Makhane Ki Kheer Recipe in Hindi
गुड़ की खीर की रेसिपी - फोटो : iStock

स्टेप 6- दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें गुड़ मिला लें।

स्टेप 7- गुड़ घुलने तक दूध को चलाते रहें।

स्टेप 8- खीर में मनपसंद ड्राई फ्रूट्स को काटकर मिला लें।

खीर को गर्मागर्म या ठंडी किसी तरह भी परोस सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed