मानसून का इंतजार हर किसी को रहता है। यह मौसम भले ही मस्ती, रोमांस और चटपटे व्यंजनों का मजा लेने के लिए बेस्ट हो, लेकिन इस मौसम में जरा सी लापरवाही भी आपको बीमार कर सकती है। ये मौसम अपने साथ कई बीमारियों को भी लेकर आता है। बहुत सारे लोगों फ्लू और जुकाम हो जाता है। ऐसे में आप कुछ ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर इनका इलाज कर सकते हैं...
मानसून में खुद को फिट रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये खास ड्रिंक्स, पास भी नहीं फटकेंगी बीमारियां
पानी
पानी आपको हाईड्रेड रखने के साथ-साथ आपके शरीर के सारे टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में भी मदद करता है। अगर आपसे ज्यादा पानी नहीं पीया जाता है तो आप पानी में शुगर फ्री फ्लेवर भी शामिल कर सकते हैं।
बर्फ के गोले
सुनने में ये जरूर अजीब लगता है कि बर्फ के गोले खाकर कोई कैसे अपने फ्लू को होने से रोक सकता है। आपको बता दें कि अमेरिका में ये तरीका काफी फेमस है। विटामिन की कमी और शरीर को डी-हाईड्रेट होने से रोकने के लिए लोग बर्फ के गोलों का सेवन करते हैं, जो 100 प्रतिशत फलों के रस से बने हुए होते हैं।
अदरक की चाय
अदरक की चाय को सुपर फूड कहा जाता है। ये जुकाम से पीड़ित लोगों के लिए रामबाण दवा है। अदरक आपको फ्लू के दौरान महसूस होने वाले दर्द से भी राहत पहुंचता है। बहुत सारे लोग पाचन से संबंधित कई रोगों के लिए इस चाय का सेवन करते हैं।
चिकन सूप को फ्लू और जुकाम का दुश्मन कहा गया है। चिकन सूप पीने से जुकाम से बहुत जल्दी राहत होती है।
नोट- अगर आपका जुकाम इन सब उपायों को करके भी एक-दो दिन में ठीक न हो तो आप तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह ले लें।