क्या आपको पता है कि दिमाग को तेज बनाने में कई तरह के ड्रिंक्स मददगार होते हैं। इनमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स मेमोरी को तेज करने में मददगार होते हैं। ये ड्रिंक्स डिप्रेशन को भी कम करते हैं। अगर इन्हें आप अपने डायट में शामिल करते हैं तो आपकी मेमोरी तो बढ़ेगी ही साथ में स्ट्रेस भी कम होगा।
बढ़ानी है मेमोरी तो रोज पीएं नारियल पानी
नारियल पानी- नारियल पानी डिप्रेशन, मेमोरी लॉस और स्ट्रेस को काफी हद तक कम करता है। इसमें कुछ ऐसे इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं जो दिमाग को तेजी से दौड़ने में सहायक होते हैं। अगर आपको अपनी मेमोरी बढ़ानी है तो रोज नारियल पानी पीएं।
बढ़ानी है मेमोरी तो रोज पीएं नारियल पानी
अनार का जूस-अनार का जूस पीने से न सिर्फ शरीर में खून की कमी पूरी होती है बल्कि दिमाग के सेल्स का विकास भी बड़ी तेजी से होता है। इसे पीने से मेमोरी काफी शार्प होती है।
बढ़ानी है मेमोरी तो रोज पीएं नारियल पानी
ग्रीन टी- ग्रीन टी में अमीनो एसिड एल-थियानाइन मौजूद होता है जो ब्रेन सेल्स डेवलपमेंट में बहुत सहायक होता है। हर रोज ग्रीन टी पीने से दिमाग काफी तेज गति से काम करने लगता है। ये गिमाग के सोचने की क्षमता को भी बढ़ाने में मददगार होता है।
बढ़ानी है मेमोरी तो रोज पीएं नारियल पानी
एप्पल जूस- एप्पल जूस शरीर की चमक के साथ-साथ ब्रेन सेल्स डेवलेपमेंट में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ये उम्र बढ़ने के बावजूद मेमोरी को काफी तेज बनाए रखती है।