फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में ऐसे तैयार करें चिली बेबीकॉर्न, सर्दियों की शाम का है शानदार नाश्ता

Thu, 26 Dec 2019 10:03 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 26 Dec 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
tasty refreshments for winter season chilli baby corn recipe
- फोटो : सोशल मीडिया

आपके घर में अगर कोई गेस्ट आए हुए हो या कोई खास अवसर पर आप परिवार वालों के लिए कुछ नया स्टार्टर सर्व करना चाहती हैं तो आप चिली बेबीकॉर्न बना सकती हैं। यह एक चाइनीज फूड है जिसे स्नैक्स और स्टार्टर में खूब पसंद किया जाता है। यही नहीं बेबीकॉर्न स्वास्थ्य के लिए भी कई मायनों में लाभदायक है। इसमें फाइबर, विटामिन ए, फास्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन काफी मात्रा में होता है। चिली बेबीकॉर्न एक ऐसी रेसिपी है जो झटपट तैयार हो जाती है और आप कम से कम समय में मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं चिली बेबीकॉर्न की रेसिपी...

tasty refreshments for winter season chilli baby corn recipe
- फोटो : सोशल मीडिया

सामग्री

200 ग्राम बेबीकॉर्न

25 ग्राम मैदा

25 ग्राम अरारोट

500 मिली रिफाइंड तेल

02 नग हरी मिर्च

100 ग्राम शिमला मिर्च

100 ग्राम प्याज

03 छोटे चम्मच टोमैटो सॉस

03 छोटे चम्मच चिली सॉस

01 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

1/2 छोटा चम्मच सोया सॉस

02 ग्राम अजीनोमोटो

tasty refreshments for winter season chilli baby corn recipe
- फोटो : सोशल मीडिया

रेसिपी

बेबीकॉर्न के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख लें। अरारोट, मैदा और नमक को एक साथ मिलाएं और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाकर रख लें। प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च को भी बारीक काटकर रख लें। एक कड़ाही में तेल गरम करें और बेबीकॉर्न को मैदे के घोल में डुबोकर सुनहरे होने तक फ्राई कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
tasty refreshments for winter season chilli baby corn recipe
- फोटो : सोशल मीडिया

अब कड़ाही में से सारा तेल निकाल लें और दुबारा से कड़ाही गरम करें और दो चम्मच तेल डालें। पहले अदरक-लहसुन को डालकर चार से पांच मिनट फ्राई करके प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च को डालकर पुनः पांच से सात मिनट फ्राई कर लें। इसके बाद डेढ़ कप पानी डालें तथा उबाल आने पर सॉस और अजीनोमोटो डालकर पकाएं। अब फ्राई बेबीकॉर्न डालकर सुखा लें। अब इसे गरमा-गरम परोसें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed