फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: झटपट बनानी हो लजीज दाल मखनी, तो ये आसान रेसिपी करें ट्राई

Sat, 15 Apr 2023 12:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 15 Apr 2023 12:01 PM IST
विज्ञापन
Tasty Dal Makhani Recipe in Hindi Punjabi Style Dal Makhani Easy Recipe
दाल मखनी की रेसिपी - फोटो : Istock

हर दिन खाने में आपको कुछ न कुछ अलग खाने का मन करता है। लंच डिनर में एक जैसी दाल या सब्जी रोजाना मिलने पर आप अलग स्वाद की तलाश में रहते हैं लेकिन रोजाना के व्यस्त जीवन में अलग स्वाद और रेसिपी के लिए आप अधिक समय नहीं दे पाते। ऐसे में आपको कुछ ऐसी रेसिपी की जरूरत होती है जो जल्द से जल्द बन जाए और खाने में वैरायटी मिल जाए। एक बार लंच या डिनर में कुछ दाल के स्वाद में बदलाव लाना चाहते हैं तो दाल मखनी बना सकते हैं। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि दाल मखनी बनाने में अधिक समय लगेगा और काम भी बढ़ जाएगा तो झटपट वाली रेसिपी से दाल मखनी बना सकते हैं। यहां दाल मखनी की आसान रेसिपी बताई जा रही है, जिससे आप रेस्तरां स्टाइल पंजाबी दाल मखनी बना सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए दाल मखनी बनाने के लिए सामग्री और बनाने की विधि।


 
Tasty Dal Makhani Recipe in Hindi Punjabi Style Dal Makhani Easy Recipe
दाल मखनी की रेसिपी - फोटो : Istock

दाल मखनी बनाने के लिए सामग्री 

1/4 कप राजमा, एक कप साबुत उड़द दाल, 4-5 टमाटर, प्याज, बारीक कटा लहसुन, बारीक कटा अदरक, जीरा, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, नमक, दो चम्मच क्रीम, घी, तेल, बटर, हरा धनिया।

Tasty Dal Makhani Recipe in Hindi Punjabi Style Dal Makhani Easy Recipe
दाल मखनी की रेसिपी - फोटो : istock

दाल मखनी की रेसिपी

स्टेप 1-
राजमा, उड़द दाल को एक दाल रात भर भिगोकर रख दें। बाद में पानी प्रेशर कुकर में दाल, राजमा, हल्दी, नमक और दो कप पानी मिलाकर उबाल लीजिए। तीन से चार सीटी आने तक पका लें।

स्टेप 2- अब कुकर को खोलकर दाल को अच्छे से मथनी से फेंट लें। फिर दाल का तड़का तैयार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tasty Dal Makhani Recipe in Hindi Punjabi Style Dal Makhani Easy Recipe
दाल मखनी की रेसिपी - फोटो : pixabay

स्टेप 3- दाल मखनी का तड़का तैयार करने के लिए पैन में दो चम्मच तेल गर्म करके उसमें कटा प्याज डालकर भून लें। उसके बाद बारीक कटा अदरक, लहसुन, पीसा टमाटर, नमक, लाल मिर्च डालें। हल्का भुन जाए तो धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला डालकर मिला लें।

स्टेप 4- अब उबली हुई दाल को तड़के में डालकर अच्छे से मिला लें। दाल गाढ़ी हो जाए तो थोड़ा पानी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं रहें।

विज्ञापन
Tasty Dal Makhani Recipe in Hindi Punjabi Style Dal Makhani Easy Recipe
दाल मखनी की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 5- दाल पक जाए तो दूसरा तड़का ऊपर से लगाएं। दूसरा तड़का बनाने के लिए एक छोटे पैन में मक्खन गर्म करें।

स्टेप 6- गरम मक्खन में आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हरी कटी मिर्च और धनिया के पत्ते डालकर इस तड़के को दाल के ऊपर डालें।

स्टेप 7- दाल को क्रीम और हरा धनिया से गार्निश करें। पंजाबी दाल मक्खनी तैयार है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed