फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लहसुन के फायदों को दोगुना कर देगा अंकुरित करके खाना, जरूर आजमाना

Sun, 16 Dec 2018 07:03 PM IST
विजय जैन लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 16 Dec 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
surprising health benefits of sprouted garlic
sprouted garlic
लहसुन से होने वाले फायदों से तो आप सभी अच्छे से वाकिफ होंगे। सब्जी में स्वाद से लेकर चटनी बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी इसे अंकुरित करके खाने के बारे में सुना है। आइए जानते हैं एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अंकुरित लहसुन के फायदे...
surprising health benefits of sprouted garlic
heart attack
दिल के लिए फायदेमंद
एक अध्ययन के मुताबिक, अंकुरित लहसुन में ताजे लहसुन की तुलना एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि अधिक होती है जो हमारे दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से रक्त संचार सामान्य रहता है, साथ ही दिल की बीमारियां भी पास नहीं भटकती।
surprising health benefits of sprouted garlic
Cancer
कैंसर से बचाव
अंकुरित लहसुन में फाइटोन्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं, जो कैंसर जैसी घातक बीमारी से आपको सुरक्षा कवच प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने के हुण होते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
surprising health benefits of sprouted garlic
dhdryher - फोटो : Getty Images
इम्यून सिस्टम को बनाता है स्ट्रॉन्ग
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। बता दें, अगर हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक हो, तो बहुत सारी बीमारियां आपको छू भी नहीं पाएंगी। इसके अलावा यह आपको तनाव से दूर रखता है। साथ ही आपकी स्किन को झुर्रियों से बचाकर रखने में सहायक है।
विज्ञापन
surprising health benefits of sprouted garlic
blood pressure - फोटो : file photo
ब्लडप्रेशर को रखे मेंटेन
अंकुरित लहसुन का सेवन कर ब्लडप्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। रोजाना इसके सेवन से ब्लडप्रेशर संबंधी समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed