Pudina Se Banaen Tasty Dishes: गर्मियों का मौसम आते ही लोग ऐसी चीजें खाने की तलाश में रहते हैं जो शरीर को ठंडक दें और खाने का स्वाद भी बढ़ाएं। ऐसे में पुदीना एक ऐसा हर्ब है जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन माना जाता है। इसकी ताज़गी भरी खुशबू और ठंडी तासीर गर्मी में शरीर को राहत देने का काम करती है। यही वजह है कि भारतीय किचन में पुदीना का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है।
पुदीना सिर्फ चटनी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे कई स्वादिष्ट डिशेज और ड्रिंक्स में शामिल किया जा सकता है। गर्मियों में पुदीना से बनी चीजें न केवल शरीर को हाइड्रेट रखती हैं बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती हैं। अगर आप भी रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो चुके हैं, तो पुदीना आपकी डिशेज में नया स्वाद जोड़ सकता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी आसान और टेस्टी डिशेज के बारे में बताएंगे जिनमें पुदीना डालकर आप स्वाद को कई गुना बढ़ा सकते हैं। ये रेसिपीज घर के बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी और गर्मी में आपको फ्रेश महसूस कराएंगी
2 of 5
Chutney
- फोटो : Adobe stock
पुदीना चटनी से बढ़ाएं हर स्नैक का स्वाद
भारतीय घरों में पुदीना चटनी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।
हरी मिर्च, धनिया, नींबू और दही के साथ बनी पुदीना चटनी समोसे, पकौड़े और सैंडविच का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है।
गर्मियों में यह चटनी शरीर को ठंडक देने में भी मदद करती है।
अगर आप हेल्दी विकल्प चाहते हैं, तो बिना ज्यादा मसाले के दही वाली पुदीना चटनी ट्राई कर सकते हैं।
पुदीना रायता देगा ठंडक और टेस्ट
- गर्मी में दही खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है और जब इसमें पुदीना मिल जाए तो इसका स्वाद और भी शानदार हो जाता है।
- पुदीना रायता खाने के साथ सर्व करने पर भारी भोजन भी हल्का महसूस होता है।
- यह रायता खीरा, भुना जीरा और बारीक कटा पुदीना डालकर तैयार किया जााता है।
- रायता लंच और डिनर दोनों के लिए परफेक्ट माना जाता है।
4 of 5
mint mojito
- फोटो : Adobe stock
पुदीना शिकंजी और मोजिटो बनाएं घर पर
- गर्मियों में ठंडी ड्रिंक्स की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है।
- ऐसे में पुदीना शिकंजी और मिंट मोजिटो शरीर को तुरंत फ्रेश महसूस कराते हैं।
- नींबू, चीनी, सोडा और पुदीना का कॉम्बिनेशन बेहद रिफ्रेशिंग माना जाता है।
- अगर आप हेल्दी ड्रिंक चाहते हैं, तो चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- यह ड्रिंक डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करती है।
सलाद और पुलाव में डालें पुदीना
- पुदीना सिर्फ ड्रिंक्स और चटनी के लिए ही नहीं बल्कि खाने में भी शानदार फ्लेवर देता है।
- फ्रूट सलाद या वेज सलाद में पुदीना डालने से टेस्ट काफी फ्रेश हो जाता है।
- इसके अलावा मटर पुलाव या वेज बिरयानी में पुदीना डालने से खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं।
- कई लोग पुदीना पराठा भी काफी पसंद करते हैं।