फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Food: लू लगने से बिगड़ गया है पेट तो बनाकर खाएं ये एक चीज, स्वाद के साथ मिलेगी राहत भी

Wed, 14 May 2025 11:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 14 May 2025 11:35 AM IST
सार

What To Eat After Heat Stroke: यदि लू लगने से आपका पेट भी खराब हो गया है और कुछ खाने का मन नहीं कर रहा है तो हमारे बताए पकवान को एक बार ट्राई करके देख लें। इसके सेवन से आपको स्वाद भी मिलेगा।

विज्ञापन
Summer Foods Loo Se Bachne Ke Liye Kya Khaye  What To Eat After Heat Stroke
लू लगने से बिगड़ गया है पेट तो बनाकर खाएं ये एक चीज - फोटो : Freepik.com

What To Eat After Heat Stroke: मई के महीने में कई जगहों का पारा 42 डिग्री के पार चला गया है। बहुत सी जगहों पर तो लू इतना तेज चलने लगी है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। इस मौसम में लू लगने से न सिर्फ शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, बल्कि इस कारण ही पेट खराब होने की समस्या भी लोगों के बीच देखी जाती है।



पेट खराब होने के बाद भूख तो लगती है, लेकिन डॉक्टर कुछ ज्यादा हैवी खाने से मना करते हैं। ऐसे में यहां हम आपको सिंपल से एक व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से आपका पेट भी दुरुस्त रहेगा और स्वाद भी मिलता रहेगा। दरअसल, हम बात कर रहे हैं सिंपल खिचड़ी की, जिसको बनाना काफी आसान है। खिचड़ी बनाने का सबसे आसान तरीका हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

Summer Foods Loo Se Bachne Ke Liye Kya Khaye  What To Eat After Heat Stroke
मूंग दाल की खिचड़ी बनाने का सामान - फोटो : freepik.com
मूंग दाल की खिचड़ी बनाने का सामान
  •  चावल – 1/2 कप
  •  मूंग दाल  – 1/2 कप
  • हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
  •  नमक – स्वादानुसार
  •  हींग – एक चुटकी
  •  घी – 1 छोटा चम्मच
  •  जीरा – 1/4 छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती

 
Summer Foods Loo Se Bachne Ke Liye Kya Khaye  What To Eat After Heat Stroke
खिचड़ी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
खिचड़ी बनाने की विधि

मौसम गर्मी का है तो यदि पेट खराब न भी हो, तो भी बीच-बीच में खिचड़ी का सेवन कर लेना चाहिए। इससे पेट को काफी राहत मिलती है। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले चावल और दाल को अच्छे से धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगोना है। चाहें तो इसे एक साथ ही भिगो दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Foods Loo Se Bachne Ke Liye Kya Khaye  What To Eat After Heat Stroke
खिचड़ी बनाने की विधि
दोनों चीजों को 20 मिनट भिगोकर रखने के बाद एक कुकर में थोड़ा घी डालें और उसे गर्म होने दें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें हल्दी, जीरा और थोड़ी सी हींग डालें।
विज्ञापन
Summer Foods Loo Se Bachne Ke Liye Kya Khaye  What To Eat After Heat Stroke
खिचड़ी बनाने की विधि - फोटो : adobe stock
इसके बाद कुकर में भिगी हुई दाल और चावल डालकर हल्का भून लें। इसी दौरान इसमें नमक डालकर मिक्स करें और फिर जरूरत के अनुसार पानी डालें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed