फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spinach Recipes: 10 मिनट में बनाएं पालक की ये दो डिश, इस रेसिपी से बढ़ेगा स्वाद

Sat, 06 Apr 2024 11:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 06 Apr 2024 11:32 AM IST
विज्ञापन
Spinach Recipes in Hindi Palak Ka Soup Palak Paneer Bhurji Recipe
पालक की रेसिपी - फोटो : getty images

Spinach Recipes: शरीर मे पोषक तत्वों को कमी को पूरा करने के लिए खाने पीने में ऐसी सामग्री का सेवन करें जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद हो। भाग दौड़ भरी जिंदगी में आप खान पान पर ध्यान नहीं दे पाते। इससे आपके शरीर में पोषण की कमी हो जाती है और शरीर बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। स्वस्थ रहने और बीमारियों से दूर रहने के लिए हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। हरी सब्जियों में पालक सबसे पोषक होता है। इसमें आयरन होता है, जिसके सेवन से शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव होता है। महिलाओं में एनीमिया का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में पालक से बनी रेसिपी को खाने में शामिल करें। आए दिन एक ही तरह की पालक की डिश खाने से आप बोर हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपको पालक की दो आसान और टेस्टी डिश बताने जा रहे हैं। ये रही पालक से बनने वाले व्यंजन की रेसिपी।

Spinach Recipes in Hindi Palak Ka Soup Palak Paneer Bhurji Recipe
पालक सूप रेसिपी - फोटो : istock

पालक का सूप

सर्दियों में सूप अक्सर घरों में बनता है। सूप में आप पालक का सूप भी बना सकते हैं। पालक का सूप बनाने की आसान रेसिपी यहां है।

पालक का सूप बनाने की सामग्री

कटा हुआ पालक, दूध, मैदा, चीनी, नमक, काली मिर्च पाउडर, बारीक कटा प्याज, लहसुन, तेल।

Spinach Recipes in Hindi Palak Ka Soup Palak Paneer Bhurji Recipe
पालक सूप रेसिपी - फोटो : Pixabay

पालक का सूप बनाने की विधि

स्टेप 1- एक पैन में तेल गर्म करके उसमें बारीक कटे प्याज और लहसुन को सुनहरा होने तक भून लें।

स्टेप 2- उसमें पालक मिलाकर पका लें।

स्टेप 3- एक दो चम्मच मैदा डालकर अच्छे से मिला लें। 

स्टेप 4- चुटकी भर चीनी, नमक, और काली मिर्च पाउडर डालकर पानी मिलाएं। 

स्टेप 5- जब ये पक जाएं तो कैस बंद करके कुछ देर ठंडा होने दें और बाद में पालक का मिक्सर में पीस लें। 

स्टेप 6- इसे मध्यम आंच पर उबालें और एक कप दूध मिला लें।

गरमा गरम पालक सूप सर्व करें। ऊपर से पनीर के क्यूब भी डाल सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Spinach Recipes in Hindi Palak Ka Soup Palak Paneer Bhurji Recipe
पालक पनीर भुर्जी रेसिपी - फोटो : Pixabay

पालक पनीर की भुर्जी

आपने पालक पनीर की ग्रेवी वाली सब्जी तो खाई ही होगी लेकिन आप घर पर 10 मिनट में पालक पनीर भुर्जी बना सकती हैं। जान लीजिए पालक पनीर भुर्जी बनाने की रेसिपी

पालक पनीर भुर्जी बनाने की सामग्री

पालक, पनीर, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक , जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला, हरा धनिया, नमक और तेल।

विज्ञापन
Spinach Recipes in Hindi Palak Ka Soup Palak Paneer Bhurji Recipe
पालक पनीर भुर्जी रेसिपी - फोटो : Istock

पालक पनीर की भुर्जी बनाने की रेसिपी

पालक को अच्छे से धुलकर बारीक काट लें। टमाटर को बड़े-बड़े टुकड़े में काट लें। अदरक छीलकर धो लें, हरी मिर्च भी काट लें।

स्टेप 2- पालक को छोड़कर सभी सब्जियों को मिक्सर में पीस लें।

स्टेप 3- एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें हींग और जीरा का तड़का लगाएं। हल्दी पाउडर डालकर भून लें।

स्टेप 4- सब्जियों की पेस्ट को कड़ाही में डालकर मसाले अलग होने तक भून लें।

स्टेप 5- अब बारीक कटा पालक और नमक डालकर मिलाएं। जब पालक से निकलने वाला पानी सूखने लगे को 5 मिनट मध्यम आंच पर ढक कर पका लें।

स्टेप 6- ऊपर से पनीर के टुकड़े और गरम मसाला मिला लें। हरी धनिया से गार्निश करें। आपकी पालक पनीर भुर्जी तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed