फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपने कभी खाया है कराची या बॉम्बे हलवा, ऐसे कर सकते हैं घर में तैयार

Thu, 28 Nov 2019 08:08 AM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 28 Nov 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
Specia karachi halwa recipe in hindi, Specia halwa recipes
karachi halwa - फोटो : instagram

हलवा तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन क्या कभी कराची हलवा का नाम सुना है या फिर बॉम्बे हलवा का! दिखने में यह हलवा कम बर्फी ज्यादा लगता है, क्योंकि इसे बर्फी के रूप में ही ढाला जाता है। कई लोगों ने बाजार से खरीदकर तो जरुर खाया होगा। ये हलवा आप घर भी तैयार कर सकते हैं। न ज्यादा मेहनत करनी है और न ज्यादा खर्च करना है। कराची हलवा बनाना बहुत ही आसान है, तरीका यहां जान लीजिए: 

Specia karachi halwa recipe in hindi, Specia halwa recipes
corn flour - फोटो : pixabay
कराची हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
  • कार्न फ्लोर- 1 कप
  • चीनी- 2 कप
  • काजू- आधा कप
  • पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच
  • टाटरी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • छोटी इलाइची- 4-5 नग
  • घी- 1/2 कप
  • खाने वाला रंग- 2 चुटकी


 
Specia karachi halwa recipe in hindi, Specia halwa recipes
karachi halwa - फोटो : instagram
कराची हलवा बनाने की विधि
  • कराची हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कार्न फ्लोर में पानी डालकर अच्छी तरह से घोल लें।
  • अब आप एक साइड काजू और पिस्ता को बारीक काट लें और इलाइची को छीलकर पीस लें।
  • अब एक पैन में चीनी और तीन चार कप पानी डालकर गर्म होने दें।
  • जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो चाश्नी में कार्न फ्लोर का घोल डालें। धीमी आंच पर इसे पकने दें।
  • ध्यान रखें घोल को चलाते रहें। दस से पंद्रह मिनट बाद हलवा गाढ़ा और ट्रांस्पैरेंट हो जाएगा।
  • अब हलवे में घी डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें टाटरी डालें।
  • अब थोड़ा सा घी डालें। हलवे को चलाते रहे जब तक इसमें घी अच्छे से मिक्स न हो जाएं।
  • अब एक कटोरी में एक चम्मच कलर का घोल बना लें और इसे हलवे में मिला दें।
  • इसके साथ ही काजू और इलायची मिलाएं। हलवा तब तक चलाते रहे जब तक ये जमने जैसा न हो जाए।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें। अब एक ट्रे में घी लगाकर सतह को चिकना कर लें।
  • हलवे को ट्रे में फैला लें। इसके ऊपर से कटे हुए पिस्ता डालें।
कराची हलवा बनकर तैयार है। इसे आप अपने मनचाहे आकार में काट कर एयर टाइट डब्बे में रख लें। ये लगभग 15 दिन तक आराम से स्टोर की जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed