{"_id":"69043b5923c8f47aca0bb3ec","slug":"south-indian-style-idli-recipe-in-hindi-know-how-to-make-idli-step-by-step-2025-10-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"South Indian Style Idli Recipe: एकदम साउथ इंडियन स्टाइल में ऐसे तैयार करें इडली, ये है पारंपरिक विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
South Indian Style Idli Recipe: एकदम साउथ इंडियन स्टाइल में ऐसे तैयार करें इडली, ये है पारंपरिक विधि
Fri, 31 Oct 2025 10:25 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 31 Oct 2025 10:25 AM IST
सार
South Indian Style Idli Recipe: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे इडली सांभर खाना पसंद न हो। लेकिन जब इडली को घर पर बनाया जाए तो ये सॉफ्ट नहीं बनतीं। ऐसे में यहां हम आपको इडली बनाने की सही विधि और कुछ टिप्स बताएंगे।
विज्ञापन
एकदम साउथ इंडियन स्टाइल में ऐसे तैयार करें इडली
- फोटो : Adobe Stock
South Indian Style Idli Recipe: दक्षिण भारत का खास व्यंजन इडली पूरे देश में लोगों की पसंदीदा नाश्ते की डिश है। हल्की, नरम होने के कारण ये सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। यही वजह है कि ज्यादातर सिलेब्स भी नाश्ते में इसका सेवन करते हैं। खासतौर पर पारंपरिक साउथ इंडियन विधि से बनी इडली का स्वाद और भी अनोखा होता है। ये सिर्फ स्वादिष्ट नहीं बल्कि हेल्दी भी है क्योंकि इसे बनाने के लिए तेल का इस्तेमाल नहीं होता।
इडली बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
इडली बनाने का सामान
- चावल – 2 कप
- उरद दाल – 1 कप
- पानी – जरूरत अनुसार
- नमक – स्वाद अनुसार
विधि
- फोटो : instagram
विधि
इडली बनाने के लिए सबसे पहले चावल और उरद दाल को 4-5 घंटे भिगोकर रखें और फिर सुबह दोनों चीजों को अलग-अलग पीस लें। अब पिसे हुए मिश्रण को एक बड़े बाउल में डालकर 8–10 घंटे या रातभर फर्मेंट करें।
इडली बनाने के लिए सबसे पहले चावल और उरद दाल को 4-5 घंटे भिगोकर रखें और फिर सुबह दोनों चीजों को अलग-अलग पीस लें। अब पिसे हुए मिश्रण को एक बड़े बाउल में डालकर 8–10 घंटे या रातभर फर्मेंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधि
- फोटो : instagram
सुबह तक इसमें खमीर उठ जाएगा। अब इडली स्टैंड में हल्का तेल लगाकर उसमें घोल डालें और फिर 10–15 मिनट स्टीम करें। बस स्वादिष्ट इडली तैयार है। इसे गरमा गरम इडली को सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसें।
विज्ञापन
विधि
- फोटो : instagram
इन बातों का ध्यान रखें
- इडली बनाते समय ध्यान रखें कि और उरद दाल का सही अनुपात (2:1 या 3:1) जरूरी है। इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि अच्छे क्वालिटी के चावल और दाल से ही नरम इडली बनती है।
- इसके साथ-साथ आप चावल और दाल को कम से कम 4–6 घंटे भिगोएं। दाल को बिल्कुल महीन पीसें, ताकि इडली में हल्कापन आए। यदि दाल सही से भीगेगी नहीं तो ये फूल नहीं पाएगी, इससे इडली स्वादिष्ट नहीं बनेगी।
- रातभर के लिए इस मिश्रण को गर्म जगह पर 8–10 घंटे या रातभर फर्मेंट करें। अच्छी फर्मेंटेशन से इडली नरम और हल्की खट्टी बनती है।
- इडली का घोल न ज्यादा पतला न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए। गाढ़ा घोल इडली भारी होगी, पतला घोल फैल जाएगी।