Navratri Mawa Laddu Recipe: शारदीय नवरात्रि 2025 का आरंभ होने वाला है। इस वर्ष नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है, जिसका समापन 1 अक्तूबर 2025 को महानवमी तिथि पर होगा। नवरात्रि के नौ दिन देवी के उपासना होती है और भक्त उपवास करते हैं। नवरात्रि उपवास में फलाहार किया जाता है। नौ दिन व्रत करने वालों के लिए ऊर्जावान बने रहना भी जरूरी होता है।
Navratri 2025: नवरात्रि व्रत में मिठास भरें मावा लड्डू से, मिनटों में तैयार करें खास पकवान
Navratri Mawa Laddu Recipe: मावा के लड्डू सबसे बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि लंबे समय तक स्टोर किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि ये लड्डू पेट को भरा रखते हैं और शरीर को आवश्यक पोषण भी प्रदान करते हैं।
मावा के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
- 500 ग्राम मावा (खोया)
- 200 ग्राम पिसी हुई शक्कर
- दो बड़े चम्मच घी
- इलायची पाउडर
- ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश)
Chole Kulche Recipe: छोले-कुलचे खाने के लिए अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही करें इसे तैयार
मावा का लड्डू बनाने की विधि
स्टेप 1- सबसे पहले कड़ाही में मावा डालकर हल्की आंच पर आठ से 10 मिनट तक भूनें जब तक इसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए।
स्टेप 2- इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
Tea Recipe: चाय में पहले अदरक जाएगी या दूध? जानें सही तरीका ताकि पड़ोसी भी खुशबू से खींचे चले आएं
स्टेप 3- मिश्रण ठंडा होने पर इसमें पिसी हुई शक्कर डालें और हाथ से अच्छे से गूंध लें।
स्टेप 4- अब हाथ में घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
Curd Snacks Recipes: दही से बनाएं ये स्नैक्स, हर कोई खाएगा बड़े चाव से
स्टेप 5- एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें। मावा के लड्डू को 10 से 12 दिन तक आराम से स्टोर किए जा सकते हैं।
ये लड्डू खासतौर पर उपवास में ऊर्जा देने वाले होते हैं और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी के लिए स्वास्थ्यवर्धक हैं।