फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2020: कच्चे केले से ही नहीं अमरूद से भी बना सकते हैं हलवा, ये रही रेसिपी

Tue, 20 Oct 2020 09:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 20 Oct 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
shardiya navratri 2020 october easy recipe to make guava recipe
Guava

नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए बहुत सारे लोग पूरे नौ दिन तक व्रत करते हैं। लेकिन अगर इन नौ दिनों में ठीक से ना खाया जाए तो कमजोरी महसूस होने लगती है। साथ ही लगातार एक जैसा फलाहार का स्वाद भी बोर कर देता है। ऐसे में अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो अमरूद का हलवा बना सकती हैं। कच्चे केले के हलवे की तरह ही इसे बनाना भी आसान है। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। तो चलिए जानें अमरूद का हलवा बनाने की विधि।

shardiya navratri 2020 october easy recipe to make guava recipe
guava halwa - फोटो : social media

वैसे तो आपने बहुत तरह के हलवे खाए होंगे। व्रत में बनाने के लिए लौकी, आलू और शकरकंद का हलवा विकल्प में रहता है। लेकिन इस हलवे को बनाना बेहद आसान है और ये फटाफट बनकर तैयार हो जाता है। आगे की स्लाइड में जानिए हलवे के लिए आवश्यक सामग्री।

shardiya navratri 2020 october easy recipe to make guava recipe
Guava
अमरूद का हलवा बनाने की सामग्री

अमरूद का हलवा बनाने के लिए चार से पांच पके हुए अमरूद, एक कप चीनी, एक कप घी, थोड़े से काजू, बादाम, एक लीटर दूध, इलायची पाउडर।

विज्ञापन
विज्ञापन
shardiya navratri 2020 october easy recipe to make guava recipe
बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में दूध उबाल कर उसे धीमी आंच पर गाढ़ा होने के लिए रख दें। जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसे बीच-बीच में चलाकर खोवा बनाकर किनारे रख लें। इस काम को करने में करीब तीस से पैंतीस मिनट का समय लगेगा। इसलिए आप चाहे तो खोवा पहले ही बनाकर रख लें। 

विज्ञापन
shardiya navratri 2020 october easy recipe to make guava recipe
guava halwa - फोटो : social media
अब एक पैन में पानी को गर्म होने के लिए रख दें। इस उबलते पानी में अमरूद के टुकड़े करके डाल दें। कुछ देर गैस पर इसे ढक कर रख दें। ढक्कन हटा कर देखें अगर अमरूद पक गए हैं तो इन्हें पानी से निकालकर अलग रख लें। इसके बाद मिक्सर में इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को छान लें जिससे कि बीजे वाला हिस्सा निकल जाए और पेस्ट स्मूद बन जाए। 

अब एक पैन में देसी घी डालकर गर्म करें। फिर इसमें अमरूद का पेस्ट डालकर भूनें। जब ये अच्छे से भुन जाए तो इसमें चीनी डालकर चलाएं। जब चीनी गल जाए तो खोवा डाल दें। तीन से चार मिनट तक अच्छे से चलाते हुए इसे पका लें। फिर इसमें इलायची पाउडर डालें। जब हलवा अच्छे से सूखकर गाढ़ा हो जाए तो इसे गैस से उतार लें। इस पर ऊपर से कटे हुए काजू और बादाम डालक गर्मागर्म सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed