{"_id":"69097c5759e7ac10900576a5","slug":"sandwich-recipes-in-hindi-try-these-five-types-of-sandwich-at-home-for-breakfast-2025-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sandwich Recipes: सिर्फ कुछ मिनटों में बनाएं ये पांच टेस्टी सैंडविच, बनाने का तरीका भी है बेहद आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Sandwich Recipes: सिर्फ कुछ मिनटों में बनाएं ये पांच टेस्टी सैंडविच, बनाने का तरीका भी है बेहद आसान
Tue, 04 Nov 2025 10:10 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:10 AM IST
सार
Five Types of Sandwich: अगर आपको सैंडविच खाना पसंद है, तो यहां हम आपको पांच तरह के स्वादिष्ट सैंडविच की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सिर्फ कुछ मिनटों में बनाएं ये पांच टेस्टी सैंडविच
- फोटो : Adobe stock
-
- 1
-
Link Copied
Five Types of Sandwich: शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे सैंडविच खाना पसंद न हो। तो अगर आपको सैंडविच खाना पसंद है, तो ये खबर आपके लिए खास होने वाली है। चाहे आप ऑफिस जा रहे हों, बच्चों के टिफिन की तैयारी कर रहे हों या घर पर कुछ हल्का और टेस्टी खाना चाहते हों—सैंडविच हर मौके के लिए परफेक्ट ऑप्शन माना जाता है।
वेज ग्रिल सैंडविच
- फोटो : instagram
1. वेज ग्रिल सैंडविच
ये सैंडविच बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो ब्रेड पर बटर लगाएं, उसमें टमाटर, खीरा, आलू, और चटनी लगाएं। अब इसे सैंडविच मेकर में गोल्डन ब्राउन होने तक ग्रिल करें। इसे चटनी और कैचअप के साथ परोसें।

पनीर टिक्का सैंडविच
- फोटो : instagram
2. पनीर टिक्का सैंडविच
पनीर टिक्का सैंडविच खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को मसालों और दही में मेरिनेट करें। इसके बाद इसे इसे ब्रेड के बीच में रखकर ग्रिल करें और पुदीना चटनी के साथ परोसें।

एग मेयो सैंडविच
- फोटो : Adobe stock
3. एग मेयो सैंडविच
अगर आपको अंडे खाना पसंद है तो आप उबले अंडे को कद्दूकस करके उसमें मेयोनेज को मिक्स करें। दोनों चीजों को मिक्स करें और फिर नमक, काली मिर्च डालें और टोस्टेड ब्रेड पर लगाएं। बस इसे फिर ग्रिल कर लें और कैचअप के साथ परोसें।

चीज कॉर्न सैंडविच
- फोटो : instagram
4. चीज कॉर्न सैंडविच
ये सैंडविच ज्यादातर हर किसी को पसंद आता है। ये सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले स्वीट कॉर्न को उबाल लें। अब इसमें चीज और थोड़ा ओरिगेनो मिलाएं। अब इसे इसे ब्रेड में भरकर ग्रिल करें। ये सिंपल सा सैंडविच बच्चों से लेकर बड़े भी खूब चाव से खाते हैं।