रोज के खाने में टेस्टी ट्विस्ट चाहिए तो बस थोड़ी सी मेहनत करने की जरूरत होती है। जैसे अगर आप चावल को थोड़ा अलग तरीके से बना लें। तो रोजाना के खाने में स्वाद बढ़ जाएगा। ऐसी ही रेसिपी है इमली वाले चावल की। जिसे जरा सी मेहनत से फटाफट तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानें क्या है इमली वाले चावल को बनाने की रेसिपी।
2 of 4
चावल के फायदे
- फोटो : istock
इमली वाले चावल को बनाने के लिए जरूरत होगी चावल की। इसे पहले ही धोकर पका लें। साथ में एक चम्मच उड़द की दाल, 50 ग्राम मूंगफली के दाने इन्हें भूनकर रख लें। साथ में इमली (इसे रात को भिगोकर सुबह अच्छी तरह से इसका गूदा निकाल लें। जिससे कि खाने के बीच में बीज और रेशे ना आएं) हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चम्मच गुड़, हल्दी पाउडर, राई एक चम्मच. हींग चुटकीभर, करी पत्ता, दो सूखी लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल।
3 of 4
इमली के फायदे
- फोटो : iStock
इमली वाले चावल को बनाने की रेसिपी
चावल को जिसे पहले से ही पकाकर रखा हो। अच्छी तरीके से ठंडा कर लें। फिर इसे किसी बर्तन में निकालकर इस पर हल्दी और नमक डालकर मिक्स कर लें। गैस पर पैन गर्म करें और तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे उड़द की बिना छिलके वाली दाल और मूगफली के दाने डालकर अच्छी तरीके से भून लें। जब ये भुन जाएं तो इसमे करी पत्ता और राई डालें। चटकने के बाद हरी मिर्च और लाल मिर्च भी डाल दें।
4 of 4
पुलाव
- फोटो : Social media
इन सब चीजों को कुछ देर तक भून लें। फिर इस पैन में गुड़ और इमली का पेस्ट डालें। साथ में हींग भी डाल दें। अब इस मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर कुछ देर तक पकाएं। जिससे कि ये इमली वाला मिश्रण गाढ़ा हो जाए। इसके बाद इस मिश्रण को पके हुए चावलों के ऊपर डालकर अच्छी तरीके से मिक्स कर लें। बस तैयार हैं चटपटे इमली वाले चावल। इन्हें आप चटनी और रायते के साथ ही लंच में तैयार कर सकती हैं। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट लगेंगे। वहीं इन्हें कम समय में तैयार किया जा सकता है।