फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहुत पी ली ग्रीन टी, अब पीजिए Red Tea, एक बार फायदे जान लेंगे तो आज से ही कर देंगे शुरू

Mon, 25 Jun 2018 07:54 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 25 Jun 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
red tea surprising health benefits
pomegranate tea
ग्रीन टी के फायदे तो हम सभी जानते हैं, आज हम आपको बताएंगे रेड टी के बारे में जो ग्रीन टी से भी कई ज्यादा फायदेमंद हैं। इसके अलावा बहुत सारे लोगों को ग्रीन टी के फायदे तो मालूम होते हैं, लेकिन उन्हें इसका टेस्ट बिल्कुल पसंद नहीं होता जिस वजह से वह इसे एवॉइड करते हैं। उन लोगों के लिए रेड टी बहुत अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि यह स्वाद में बहुत टेस्टी है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इससे बनाने की विधि...
red tea surprising health benefits
pomegranate tea
रेड टी पीने के फायदे
-रेड टी पीने से पाचन तंत्र सही रहता है और कब्ज या पेट से जुड़ी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। 
-इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल को स्वास्थ्य रखने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है
-रोजाना रेट टी के सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचा जा सकता है।
-यह मोटापा और पेट की बढ़ी चर्बी को कम करने में मदद करती है
red tea surprising health benefits
pomegranate tea
रेड टी या पोमेग्रेनेट टी बनाने की विधि-

रेड टी बनाने के लिए सबसे पहले आपको तीन कप अनार के बीज की जरूरत होगी। इन्हें आप ब्लेंडर में एक कप चीनी के साथ पीस लें। तैयार हुए मिश्रण को एक जार में डाल दें जिससे आप इस स्टोर भी कर सकें। इसके बाद जब भी चाय बनाएं तो एक चौथाई कप मिश्रण को लें और इसमें गर्म पानी मिला लें। आप चाहे तो टेस्ट के लिए इसमें शहद भी मिला सकते हैं। आपकी चाय तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
red tea surprising health benefits
pomegranate tea
साइड इफेक्ट्स
इस चाय का सेवन आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में लेंगे तो यह खतरनाक भी हो सकता है। प्रेगनेंट महिलाओं और जो महिलाएं ब्रेस्टफीड कराती हैं उन्हें इसे एवॉइड करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed