फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: क्या आपके कोफ्ते भी बनते हैं सख्त? नरम कोफ्ते बनाने के लिए पढ़ें ये खास रेसिपी

Sun, 26 Feb 2023 06:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 26 Feb 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Recipe Of The Day: Tricks To Make Soft Kofta Recipe kofte ki sabji Kaise banayen in hindi
नरम कोफ्ता बनाने की विधि - फोटो : Istock

Kofta Recipe In Hindi: होली आने वाली है। होली के मौके पर भारतीय घरों की रसोई में तरह तरह के लजीज पकवान बनते हैं। मिठाइयों से लेकर स्नैक्स और खास लंच व डिनर तैयार किया जाता है। त्योहार के मौके पर घर पर दोस्त, रिश्तेदार और करीबी होली मिलन के लिए आते हैं। होली मिलन मेहमानों की खातिरदारी का शानदार मौका होता है। रसोई से आने वाली खुशबू होली आने का संकेत देने लगती है। होली पर अगर कोई ऐसे मेहमान आ रहे हैं, जिनके लिए खास डिनर या लंच तैयार करना है, तो छोला या पनीर बनाने के बजाय आप दोपहर या रात के खाने में कोफ्ते तैयार कर सकते हैं। कोफ्ते वेज या नॉनवेज खाने वाले सभी लोग पसंद करते हैं। कोफ्ते कई तरह की सब्जियों से तैयार किए जा सकते हैं। हालांकि अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि घर पर बने कोफ्ते अंदर से सख्त रह जाते हैं। इस कारण कोफ्ते का स्वाद भी अच्छा नहीं लगता। अगर आप कोफ्ते बनाना चाहते हैं तो लजीज और नरम कोफ्ते बनाने के लिए कुछ टिप्स को अपनाएं। अगली स्लाइड में नरम कोफ्ते बनाने के लिए विधि दी जा रही है।

Recipe Of The Day: Tricks To Make Soft Kofta Recipe kofte ki sabji Kaise banayen in hindi
मिश्रण - फोटो : Istock

नरम कोफ्ते बनाने के ट्रिक्स

कोफ्ते का मिश्रण

कोफ्ता बनाते समय उसके मिश्रण का ध्यान रखें। आलू के कोफ्ते बनाने हों, या लौकी, खीरा व मशरूम के कोफ्ते बनाने हों, इसके लिए कोफ्ते का मिश्रण गाढ़ा बनाएं। कोफ्ते का मिश्रण थिक होने से यह नरम बनते हैं। लौकी के कोफ्ते बनाने के लिए उसे कद्दूकस करने के बाद अतिरिक्त पानी निकाल दें, इससे मिश्रण गाढ़ा बनता है।

Recipe Of The Day: Tricks To Make Soft Kofta Recipe kofte ki sabji Kaise banayen in hindi
ब्रेड - फोटो : istock

ब्रेडक्रम्ब उपयोग करें

कोफ्ते को नरम बनाने के लिए ब्रेडक्रम्ब को मिलाकर सकते हैं। इससे सभी सामग्री को एकत्र करने में आसानी होती है और तेल में तलते समय कोफ्ते आसानी से टूटते भी नहीं हैं। ब्रेडक्रम्ब के कारण कोफ्ते क्रिस्पी बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Recipe Of The Day: Tricks To Make Soft Kofta Recipe kofte ki sabji Kaise banayen in hindi
कोफ्ते की स्टफिंग - फोटो : Istock

कोफ्ते की स्टफिंग

घर पर कोफ्ता बनाते समय कोफ्ते की स्टफिंग नरम और लजीज बनाएं। कोफ्ते में पनीर की स्टफिंग कर सकते हैं। पनीर के कोफ्ते क्रीमी टेक्सचर देते हैं। अगर पनीर नहीं है तो आलू को कद्दूकस करके भी स्टफिंग कर सकते हैं। कोफ्ते में बारीक कटा प्याज भी मिला सकते हैं।

विज्ञापन
Recipe Of The Day: Tricks To Make Soft Kofta Recipe kofte ki sabji Kaise banayen in hindi
कोफ्ता बाॅल्स - फोटो : Istock

कोफ्ता पकाने का सही तरीका

सही तरीके से न पकाने के कारण कोफ्ता सख्त हो जाता है। कोफ्ते को हमेशा तेज आंच पर पकाएं, फिर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। इससे कोफ्ते कुरकुरे हो जाते हैं। लेकिन लगातार तेज आंच पर कोफ्तों को जल्दी पकाने के कारण वह अंदर से कच्चे रह सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed