फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: पौष्टिक नाश्ते में शामिल करें ये गर्मागर्म डिश, सर्दियों की सुबह होगी स्वाद भरी

Sun, 01 Jan 2023 02:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 02:16 PM IST
विज्ञापन
Recipe Of The Day How To Make Moong Dal Cheela At Home Know Easy Breakfast Recipe in Hindi
मूंगदाल चिल्ला बनाने की विधि - फोटो : istock

Recipe Of The Day: वर्ष 2023 की शुरुआत हो चुकी है। नया साल सेहतमंद रहे, इसी आशा के साथ इस वर्ष अच्छी आदतों को अपनी जीवनशैली में शामिल करें। बेहतर सेहत के लिए सुबह पौष्टिक नाश्ते का आदत बना लें। बच्चों को भी सिखाएं कि वह पौष्टिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि नाश्ता पौष्टिक होने के साथ ही स्वादिष्ट भी हो, ताकि उसे सभी मजे से स्वाद लेकर खा सकें। सुबह के नाश्ते में लजीज और पोषण युक्त डिश को शामिल करना चाहते हैं तो यहां आपको एक आसान रेसिपी बताई जा रही है। इस रेसिपी को सुबह सुबह बनाना भी आसान है, और कम समय में इसे तैयार करके परोस सकते हैं। इसका स्वाद तो सभी को पसंद आएगा ही, साथ ही सेहत के लिए भी लाभदायक होगा। यह रही सेहत और स्वाद से भरपूर मूंग दाल चिल्ला बनाने की आसान विधि।

Recipe Of The Day How To Make Moong Dal Cheela At Home Know Easy Breakfast Recipe in Hindi
मूंगदाल चिल्ला बनाने की विधि - फोटो : Istock

मूंग दाल चिल्ला बनाने के लिए सामग्री

एक कप मूंग दाल, दो हरी मिर्च, जीरा, धनिया, हींग, नमक, पानी और तेल

Recipe Of The Day How To Make Moong Dal Cheela At Home Know Easy Breakfast Recipe in Hindi
मूंगदाल चिल्ला बनाने की विधि - फोटो : Istock

मूंग दाल का चिल्ला बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- एक बड़े बर्तन में एक कप मूंग दाल को दो-तीन घंटे पानी में भिगो कर रख दें। रात में दाल भिगोकर रख सकती हैं।

स्टेप 2- भीगी हुई दाल को मिक्सी में पीस लें।

स्टेप 3- दाल पीसते समय उसमें हरी मिर्च, अदरक मिला लें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Recipe Of The Day How To Make Moong Dal Cheela At Home Know Easy Breakfast Recipe in Hindi
मूंगदाल चिल्ला बनाने की विधि - फोटो : istock

स्टेप 4- अब दाल में आवश्यक पानी मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें।

स्टेप 5- इस बेटर में जीरा, हल्दी, धनिया, हींग और नमक मिला लें।

स्टेप 6- आंच पर तवा गरम करके हल्का तेल फैला लें।

विज्ञापन
Recipe Of The Day How To Make Moong Dal Cheela At Home Know Easy Breakfast Recipe in Hindi
मूंगदाल चिल्ला बनाने की विधि - फोटो : instagram

स्टेप 7- अब दाल का घोल तवा पर धीरे धीरे फैला लें और ऊपर से हल्का तेल लगाएं।

स्टेप 8- एक मिनट के लिए मध्यम आंच पर ढककर रख दें।

स्टेप 9- एक तरह से चिल्ला पकने पर पलट कर दूसरी ओर भी पका लें।

मूंग दाल चिल्ला तैयार है। हरी चटनी के साथ परोसें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed