पनीर टिक्का तो आपने खाया ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी पनीर टिक्का विद आलू खाया है ? अगर इसका जवाब न है तो कोई बात नहीं। आप भी पनीर टिक्का विद आलू बना सकती है। इसकी रेसिपी बेहद ही आसान है और यह कम समय में भी बन जाता है।
घर पर बनाएं लज़ीज पनीर टिक्का विद आलू , जानें इसे बनाने की आसान विधि
पनीर 250 ग्राम
शिमला मिर्च
उबला आलू
अदरक
टमाटर
1/2 कप ताजा गाढ़ा दही
स्वादनुसार सेंधा नमक
हरा धनिया
2-3 हरी मिर्च
नींबू
मक्खन
आलू टिक्का विद पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को मोटे चकोर टुकड़ों में काट लें। अब टमाटर , आलू और शिमला मिर्च को भी चकोर टुकड़ों में काट कर रख दीजिए। अब अदरक और मिर्च का पीस लें। अब इसमें दही, स्वादनुसार नमक और नींबू का रस मिला लें। अब जब आपका यह पेस्ट तैयार हो चुका है तो इसमें पनीर एवं सब्जियां मिलाकर डेढ़ घंटे के लिए फ्रीज में रख दें। इसके बाद सिक लें और उसमें पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर एवं आलू के टुकड़े को एक-एक करके डाले दें। फिर इनके ऊपर अच्छे से मक्खन लगा लें। इसके बाद इसे ओवन या तंदूर में सेंक लें।लीजिए आपका पनीर टिक्का विद आलू तैयार है। आप इसे हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।