फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मानसून मैंगो लस्सी नहीं पी तो समझो कुछ नहीं पीया, बनाने का इससे आसान तरीका कहीं और नहीं मिलेगा

Tue, 03 Jul 2018 08:18 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
Recipe of Mango lassi in hindi
मानसून आते ही मौसम में अजीब सी चिपचिपाहट फील होने लगती है। गर्मी और उमस के इस मौसम में अगर आपको कोई एक चीज राहत दे सकती है तो वो है मीठी टेस्टी मैंगो लस्सी। आ गया न मुंह में पानी...जी हां इस मौसम में अगर कुछ है जो आपकी जुबान के साथ आपको दिमाग को भी सुकून पहंचा सकता है तो वो सिर्फ मैंगो लस्सी है। आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने का सही तरीका।   
Recipe of Mango lassi in hindi
देशभर में लस्सी के लोकप्रिय होने के पीछे कई कारण हैं। गर्मी की ये कूल रेसिपी एनर्जी से तो भरी ही है, साथ ही दही में मौजूद प्रोबायोटिक गुण शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। खास बात यह है कि लस्सी बनाने के लिए उन आमों का इस्तेमाल किया जाता है जिनमें फाइबर का मात्रा कम होने के साथ स्मूद और क्रीम टेक्सचर जल्दी बन जाए। लस्सी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इलायची का प्रयोग कर सकते हैं।
Recipe of Mango lassi in hindi
सामग्री-
आम - 1 कप (कटे हुए)
चीनी - आधा कप
दही - आधी कटोरी से कम
ईलायची - 2
पुदीना पत्तियां (गार्निशिंग के लिए) 4-5
बर्फ के टुकड़े - 8-9
विज्ञापन
विज्ञापन
Recipe of Mango lassi in hindi
तरीका-
एक या दो पके हुए आम लें और उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। एक जार लें और उसमें दही, आम के टुकड़े, चीनी और बर्फ के टुकड़े डालें। ईलायची डालकर ब्लेंड कर स्मूद लस्सी तैयार कर लें। अब जार से लस्सी को गिलास में सर्व करें और ऊपर से पुदीने की पत्तियां डाल दें।
विज्ञापन
Recipe of Mango lassi in hindi
सुझाव-
अगर आप चाहते हैं तो आम की लस्सी में ठंडा पानी डाल सकते हैं। गार्निशिंग के लिए पुदीने की पत्तियों की जगह बादाम और पिस्ते का प्रयोग भी कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed