फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी भी तरह की बीमारी को पास फटकने नहीं देंगे ये बीज, इस तरह से करें इनका सेवन

Thu, 07 Nov 2019 10:02 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 07 Nov 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
4 seeds that boost metabolism system in body
- फोटो : pixa

मेटाबॉलिज्म सिस्टम बढती उम्र के साथ कम होने लगता है और ये समस्या ज्यादातर महिलाओं के साथ होती है। शरीर जब ग्रहण किए गए भोजन को पूरी तरह से ऊर्जा में नहीं बदल पाता तो इसे मेटाबॉलिज्म सिस्टम कमजोर होना कहते हैं। अगर सही खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल किया जाए तो इस समस्या से निजात मिल सकती है। अगर आपके शरीर में ऊर्जा की मात्रा कम हो गई है तो इन पांच तरह के बीजों की मदद से मेटाबॉलिज्म सिस्टम को बढाया जा सकता है।


 
4 seeds that boost metabolism system in body
- फोटो : pixa
अलसी का बीज

भूरे और सुनहरे रंग के अलसी के बीज जिन्हें अंग्रेजी में फ्लैक्स सीड कहते हैं महिलाओं के लिए खासतौर पर वरदान है। अलसी के बीज में प्रोटीन, आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और बहुत से पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसका सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और कब्ज की परेशानी में आराम मिलता है। अलसी का सेवन करने से शरीर में मेटाबॉलिज्म बहुत तेजी से बढ़ता है। आप इसका सेवन किसी भी तरह जैसे चूर्ण के रूप में या फिर रोटी में, सूप में किसी में भी मिलाकर कर सकते हैं। 

4 seeds that boost metabolism system in body
- फोटो : pixa
सूरजमुखी का बीज

सूरजमुखी का रिफाइंड तेल तो बहुत से लोग घर में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर इसके बीज का सेवन किया जाए तो इसमें मौजूद विटामिन बी1, कॉपर, मैगनीज के साथ मैग्नीशियम, फास्फोरस और फोलेट शरीर में मेटाबॉलिज्म सिस्टम को सही रखता है। यहीं नहीं सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाने में मदद मिलती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
4 seeds that boost metabolism system in body
- फोटो : pixa
चिया बीज
चिया बीज आकार में बहुत छोटा होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, फैट, कैल्शियम, मैगनीज, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से फ्री रेडिकल्स को निकालने में मदद करते हैं। इसके सेवन से हृदय संबंधी बीमारियां, हड्डियों में मजबूती, कब्ज से राहत मिलती है। ये सभी गुण वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। चिया बीज को आप खाने के साथ या इसे दूध में 15 मिनट तक छोड़कर और फिर इसमें थोड़ा सा शहद या चीनी मिला कर सेवन कर सकते हैं। इसे आप सलाद में डालकर भी खा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
4 seeds that boost metabolism system in body
- फोटो : pixa
खरबूजे का बीज

खरबूजे का बीज भी सेहत के लिहाज से बहुत बढ़िया होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, मिनरल, ओमेगा-3 फैटी एसिड से अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। याददाश्त को तेज करने के साथ ही यह रक्तचाप, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed