फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: सूजी से बने मंचूरियन खाकर बन जाएगा बच्चों का दिन, आसान है रेसिपी

Sun, 12 Jun 2022 05:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 12 Jun 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
recipe make suji manchurian for kids in breakfast
sooji - फोटो : facebook
बच्चों को स्ट्रीट फूड और जंक फूड खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन ये खाना भले ही टेस्टी लगे लेकिन बच्चों के लिए ये काफी ज्यादा अनहेल्दी होता है। इसलिए बच्चों की बाहर के खाने की जिद को आप घर में ही स्वादिष्ट पकवान की मदद से दूर कर सकते हैं। अगर आपका बच्चा मंचूरियन खाने की जिद करता है। तो इस बार उसके लिए सूजी से बने मंचूरियन तैयार करें। ये काफी स्वादिष्ट लगेंगे और इन्हें आप ब्रेकफास्ट में भी परोस सकेंगी। सुबह के नाश्ते में ऐसी टेस्टी डिश खाकर बच्चे भी पूरा दिन खुश रहेंगे। तो चलिए जानें क्या है सूजी के मंचूरियन बनाने की रेसिपी।
recipe make suji manchurian for kids in breakfast
मंचूरियन - फोटो : social media
मंचूरियन बनाने की सामग्री
मंचूरियन बनाने के लिए वैसे तो मैदे का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि काफी नुकसानदायक होता है। आप मैदे की जगह पर सूजी का इस्तेमाल कर सकती हैं। सूजी एक कटोरी, प्याज एक, शिमला मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, तेल, नमक स्वादानुसार

ग्रेवी बनाने के लिए जरूरत होगी दो प्याज, शिमला मिर्च एक, टोमैटो सॉस, सोया सॉस, सेजवान चटनी दो चम्मच, आरारोट एक चम्मच, हरी मिर्च, काली मिर्च, लहसुन बारीक कटा हुआ, लाल मिर्च पाउडर, तेल, नमक। 

recipe make suji manchurian for kids in breakfast
मंचूरियन - फोटो : social media
सूजी मंचूरियन बनाने की विधि

सूजी के मंचूरियन बनाने के लिए पहले बॉल्स बनाकर तैयार कर लें। इसके लिए प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काट लें। फिर एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। फिर उसमे कटा हुआ प्याज और शिमला मिर्च डालकर भूनें। जब ये पक जाएं तो इसमे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर मिक्स करें। सबसे आखिर में सूजी डालकर भून लें। फिर पानी डालकर ठंडा कर लें और फिर बॉल्स बनाकर तैयार करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
recipe make suji manchurian for kids in breakfast
veg manchurian gravy

वैसे तो इन बॉल्स को फ्राई कर ऐसे ही केचप के साथ नाश्ते में दिया जा सकता है। लेकिन अगर आप ड्राई बॉल्स की जगह पर ग्रेवी बनाना चाहती हैं। तो किसी कड़ाही में तेल गर्म कर लें। फिर उसमे मीडियम आंच पर बारीक कटा लहसुन, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च डालकर भूनें। साथ में काली मिर्च, लाल मिर्च. केचप, सोया सॉस, शेजवान चटनी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए चलाएं। किसी कप में एक चम्मच आरारोट को पानी डालकर घोल बनाकर रख लें। जब सारे मसाले और सब्जियां पक जाए को आरारोट को डाल दें। ग्रेवी जब पक जाए तो मंचूरियन बॉल्स डालकर पांच मिनट के लिए पकाएं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed