फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर भाई के लिए घर पर तैयार करें मलाई घेवर, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Wed, 30 Aug 2023 12:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 30 Aug 2023 12:35 AM IST
सार

बाजारों में मिलने वाला घेवर काफी महंगा आता है। हर जगह घेवर अच्छा भी नहीं मिलता है। ऐसे में इस रक्षाबंधन आप अपने घर पर ही घेवर तैयार कर सकती हैं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023  Rakhi Special Malai Ghevar Recipe Home in Hindi
रक्षाबंधन में घर पर बनाएं मलाई घेवर - फोटो : amar ujala

Raksha Bandhan 2023: राखी का त्योहार भारत में प्राचीन काल से मनाया जाता आया है। इसमें बहनें राखी को अपने भाइयों की कलाई पर बांधती हैं और उनसे रक्षा का वचन लेती हैं। इसके बदले में रक्षा के वचन के साथ-साथ हर भाई अपनी बहन को उपहार देता है। इस रिश्ते में साथीपन, मान, और समर्पण की भावना होती है जो इस त्योहार को विशेष बनाती है। इस बार राखी का ये त्योहार कई जगह 30 अगस्त को और कई जगह 31 अगस्त को मनाया जाएगा।



रक्षाबंधन के इस त्योहार को और खास बनाने के लिए महिलाएं अपने भाई के लिए मिठाईयां खरीद कर लाती हैं, लेकिन कई जगह त्योहारों की वजह से मिठाई अच्छी नहीं मिलती। ऐसे में अगर आप अपने भाई के लिए घर पर ही मलाई घेवर बनाएंगी तो इसका स्वाद उन्हें बाजार के घेवर से कई गुना ज्यादा अच्छा लगेगा। आज के इस लेख में हम आपको घर पर मलाई घेवर बनाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 

Raksha Bandhan 2023  Rakhi Special Malai Ghevar Recipe Home in Hindi
maida - फोटो : social media

घेवर बनाने के लिए सामान

  • 3 कप मैदा
  • 1 कप चीनी
  • घी घेवर तलने के लिए
  • 3 से 4 कप पानी
  • जमा हुआ घी 200 ग्राम
  • बर्फ के टुकड़े
  • आधा कप दूध
Raksha Bandhan 2023  Rakhi Special Malai Ghevar Recipe Home in Hindi
Ghewar recipe - फोटो : instagram
विधि

अगर आप घर पर घेवर बनाकर अपने परिवार और भाई को खुश करना चाहती हैं तो सबसे पहले एक एक बड़े से कटोरे में जमा हुआ घी और बर्फ का एक टुकड़ा लें। अब इसको लेकर बर्फ के टुकड़े को अपने हाथों से जमे हुए घी के साथ अच्छे से मिलाएं। इसे तब तक टाइट हाथ से अच्छे से घुमाएं, जब तक इसका घी सफेद ना दिखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023  Rakhi Special Malai Ghevar Recipe Home in Hindi
Ghewar recipe - फोटो : instagram

इसके बाद आपको दूसरे पैन में चाशनी तैयार करनी है। चाशनी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कप चीनी और पानी लेकर एक तार की चाशनी बना लें। इस चाशनी में स्वाद के लिए इलायची पीस कर जरूर डालें।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023  Rakhi Special Malai Ghevar Recipe Home in Hindi
Ghewar recipe - फोटो : instagram
इसके बाद घी वाले कटोरे में मैदा, दूध और पानी को मिलाकर एक घोल तैयार करें और इसे एक बोतल में भर लें। ध्यान रखें ये ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए और ना ही ज्यादा गाढ़ा। अब बैटर भरी हुई बोतल के ढक्कन में एक छेद कर लें। इसके बाद एक कढ़ाई में घी डालकर उसे गर्म करें और फिर इसमें घेवर का सांचा रख दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed