फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2023: राखी के त्योहार पर बहन को बना कर खिलाएं पिज्जा, यहां जानें बनाने का आसान तरीका

Wed, 30 Aug 2023 12:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 30 Aug 2023 12:36 AM IST
सार

आज के लेख में हम आपको घर पर स्वादिष्ट पिज्जा बनाना सिखाएंगे ताकि आप रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को सरप्राइज दे सकें। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 how to make pizza at home for sister pizza recipe in hindi
पिज्जा - फोटो : Istock
Raksha Bandhan 2023: भारत में हर त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। त्योहारों का उत्साह कुछ दिन पहले ही बाजारों में दिख जाता है। ऐसे में बाजारों की रौनक देखने लायक होती है। इस साल भारत में कई जगह 30 अगस्त को तो कई जगह 31 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह दिन हर भाई बहन के लिए बेहद खास होता है। बहनें अपने भाई की सलामती के लिए इस दिन दुआ मांगती हैं, इसके साथ ही हर बहन अपने भाई की पसंद का खाना बनाती है और मिठाइयां बनाती हैं।


वैसे तो बाजार में सब चीज आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं लेकिन प्यार से घर पर बनाई गई चीजों का स्वाद ही कुछ अलग आता है। हर बहन अपने भाई के लिए रक्षाबंधन पर कुछ ना कुछ खास करती है। ऐसे में अगर आप चाहे तो इस रक्षाबंधन अपनी बहन को स्पेशल फील करा सकते हैं। इसके लिए आपको बस उनके लिए घर पर कुछ अपने हाथ से बनाना है। आज के लेख में हम आपको घर पर स्वादिष्ट पिज्जा बनाना सिखाएंगे ताकि आप रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को सरप्राइज दे सकें। 
Raksha Bandhan 2023 how to make pizza at home for sister pizza recipe in hindi
pizza - फोटो : istock

पिज्जा बनाने का सामान

  • 50 ग्राम पनीर 
  • एक पिज्जा बेस 
  • ऑर्गेनो और चिली फ्लेक्स 
  •  चीज एक कप 
  • एक बड़ा चम्मच पिज्जा सॉस 
  • दो बड़े चम्मच उबले हुए कॉर्न
  • आधा ग्रीन शिमला मिर्च
  • बेबी कॉर्न
Raksha Bandhan 2023 how to make pizza at home for sister pizza recipe in hindi
pizza - फोटो : istock

विधि

घर पर पिज्जा बनाना बेहद आसान है। अगर आप चाहें तो पिज्जा बेस घर पर ही तैयार कर सकते हैं लेकिन त्योहार के दिन इतना समय नहीं होता होता है, ऐसे में बाजार में मिलने वाले बेस का इस्तेमाल करें। अब पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले आपको पिज्जा बेस को लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 how to make pizza at home for sister pizza recipe in hindi
pizza - फोटो : istock

इस पर रेडीमेड या घर पर तैयार करके रखी हुई पिज्जा सॉस लगानी है। सॉस लगाते वक्त ध्यान रखें कि ये सही से लग जाए। इसके ऊपर कटी हुई सब्जियों को अच्छे से लगाएं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 how to make pizza at home for sister pizza recipe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सब्जियों को डालते वक्त ध्यान रखें कि ये आपकी बहन की पसंद के हिसाब से होनी चाहिए। जो सब्जियां आपकी बहन को पसंद ना हों, वो पिज्जा में ना डालें। इसके बाद टॉपिंग्स को सही से लगाने के बाद इसके ऊपर ज्यादा सा चीज डाले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed