रक्षाबंधन नजदीक आ रहा है। किसी त्योहार की खुशी तब और दुगनी हो जाती है जब उसमें मिठास घुल जाए। इस बार आप रक्षाबंधन के त्योहार के लिए बाहर से मीठा बनाने की बजाए घर पर ही कुछ स्वादिष्ट और आसान सी मिठाई बनाएं। इन मिठाइयों के साथ ही कुछ नई डिशेज भी आप बना सकती हैं, तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ मिठाइयों और डिशेज की रेसिपी जिनको बनाकर आप अपने भाई का दिल जीत सकती हैं।
{"_id":"5d3ebcd18ebc3e6cc60b3df1","slug":"raksha-bandhan-2019-rakhi-special-recipes-for-your-sweet-brother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha bandhan 2019: इस राखी अपने भाई के लिए बनाएं ये स्पेशल डिश","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Raksha bandhan 2019: इस राखी अपने भाई के लिए बनाएं ये स्पेशल डिश
Sun, 04 Aug 2019 06:16 PM IST
मोना नारंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Sun, 04 Aug 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
rakshabandhan
काजू पिस्ता चोको रोल
काजू पिस्ता चोको रोल
इसे बनाने के लिए 2 कप गरम पानी में पिस्ते को 5 मिनट तक भीगा कर रखें। उसके बाद उसे दरदरा पीस कर अलग रख लें। एक नॉन स्टिक पैन में खोए को 10 मिनट तक पकाकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद उसमें काजू पाउडर और चीनी डालकर लोई की तरह गूंद लें। इसके बाद पिस्ते के मिश्रण को 5 इंच लम्बा सिलिन्डर बना लें और उसे काजू के चौकोर के एक किनारे पर रख कर दोनों को साथ में रोल कर लें। बचे हुए काजू का मिश्रण और पिस्ता का मिश्रण को इसी तरह रोल कर लें। अब उन्हें चांदी के वर्क में लपेटकर 3 इंच के टुकड़े काटकर परोसें।

ड्राई फ्रूट कचौड़ी
ड्राई फ्रूट कचौड़ी
ड्राई फ्रूट कचौड़ी को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। तुरंत बनने वाली इस कचौड़ी को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें। इसके बाद उसमें काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता डाल कर 2 मिनट तक भूनें और फिर उसमें खोया डाल दें। आंच से पैन को हटाकर उसमें इलायची पाउडर, केसर और चीनी डाल लें। आटे को घी और पानी मिला कर मुलायम गूथ लें। अब इसे कई छोटे टुकड़ों में बांटे और उसमें ड्राई फ्रूट वाला मिश्रण भर दें और कचौड़ी को बंद कर दें। अब कढाई में तलने के लिये घी डालें और जब वह गरम हो जाए तब इसे गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। गरमा गरम सर्व करें।

हरियाली पनीर कोफता
हरियाली पनीर कोफ्ता
एक बाउल में पनीर, आलू, कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च पाउडर एक साथ मिला लें। सारे मिश्रण के समान मात्रा में गोले बना लें। कड़ाही में तेल गर्म कर इन गोलों को सुनहरा होने तक तल लें। इसके बाद पालक उबालकर उसकी प्यूरी बना लें। हांड़ी में तेल गर्म करके इसमे लहसुन, पालक की प्यूरी को 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद टमाटर प्यूरी डाल दें। इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर व नमक मिलाकर 4-5 मिनट पकाएं। पानी डालकर इसे उबलने दें। इसमें तले हुए पनीर व आलू के गोले डालें। आंच धीमी करें और 5-7 मिनट तक पकाएं। अब गरम मसाला मिलाकर सालन आधा होने तक पकाते रहें| इसके बाद गर्मागर्म रोटियों के साथ परोसे।

टोकरी चाट
टोकरी चाट
ओवन को 280 डिग्री सेल्सियस पर गरम कर लें। आलू को छीलकर मैश कर लें। बचे हुए पानी को अलग कर दें। इसमें अंडा, कॉर्नफ्लोर और थोड़ा नमक मिक्स करें। अब इस मिश्रण को कटोरे के पीछे चिपकाएं जिससे इसका आकार भी कटोरे जैसे बन जाए। इसे बीस मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक बेक्ड करें। इसे ठंडा होने के बाद कटोरे से अलग कर लें। इस बीच अन्य चीजों को मिक्स करके चाट बना लें। अपने टेस्ट के हिसाब से चीजों को कम ज्यादा कर सकते हैं। अब इस चाट को आलू की टोकरी में भरें। ऊपर से धनिया पत्ते डालकर सर्व करें।