फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी खाया है आलू का रायता? जरूर करें ट्राई, जानिए बनाने की आसान विधि

Sun, 08 Aug 2021 10:14 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 08 Aug 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
Potato Raita Recipe in Hindi how to make aloo ka Raita
आलू का रायता बनाने की विधि - फोटो : iStock

भोजन के साथ रायता बहुत लोगों को पसंद होता है। खासकर बूंदी का रायता, ये तो आपको लगभग हर होटल या रेस्टोरेंट में भी आसानी से मिल जाता है। वैसे तो लोग इसे घर पर भी बनाते हैं, क्योंकि इसे बनाने की विधि बेहद ही आसानी है। इसके अलावा बहुत से लोग खीरे का रायता, लौकी का रायता और गाजर का रायता भी बनाते हैं। कई लोग रायते में भुना हुआ जीरा, हींग और कभी-कभी पुदीना भी मिलाते हैं, क्योंकि ये स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। ये सब तो खैर रायते के आम प्रकार हैं, जो आसानी से मिल जाते हैं और आपने टेस्ट किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी आलू का रायता खाया है? जी हां, आप हैरान न हों, आलू का रायता भी बनता है और लोग खाते हैं। अगर आप भी बूंदी, खीरा या लौकी के रायते से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आलू का रायता सबसे बेस्ट है। आइए जानते हैं इस रायते को बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए और बनाने की विधि क्या है? 

Potato Raita Recipe in Hindi how to make aloo ka Raita
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आलू का रायता बनाने के लिए सामग्री 

  • दो उबले आलू 
  • दो कप दही 
  • 1/2 कप बूंदी 
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर 
  • 1/4 चम्मच काला नमक 
  • 1/4 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर 
  • हरा धनिया 
  • चाट मसाला (स्वादानुसार)
  • नमक (स्वादानुसार)
Potato Raita Recipe in Hindi how to make aloo ka Raita
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आलू का रायता बनाने की विधि 

  • सबसे पहले तो पैन में पानी डालकर मध्यम आंच पर उसे गर्म करने के लिए रख दें। उसके बाद पानी जब गुनगुना हो जाए तो गैस बंद कर दें और उसमें बूंदी डालकर दो मिनट तक उसे भिगोकर रख दें। फिर जो आपने सामग्री के रूप में आलू रखा है, उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Potato Raita Recipe in Hindi how to make aloo ka Raita
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अब किसी बर्तन में दही लेकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें और उसमें पानी में डाली गई बूंदी मिला दें। इसके बाद उस मिश्रण में आलू, नमक और काला नमक डाल कर उसे मिक्स कर लें। फिर उसमें ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, और चाट मसाला डालें। बस तैयार है आपका आलू का रायता। अब आप रायते में हरा धनिया डालकर उसे सर्व कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed