फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Traditional Dishes Of Pongal: पोंगल पर कौन से पकवान जरूर बनाए जाते हैं ?

Thu, 08 Jan 2026 11:11 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 08 Jan 2026 11:11 AM IST
सार

Traditional Dishes Recipes For Pongal Festival: पोंगल का त्योहार अपने पारंपरिक खान-पान की वजह से भी काफी मशहूर है। ऐसे में हम आपको यहां बताएंगे कि पोंगल में कौन-कौन से पकवान बनाए जाते हैं। 

विज्ञापन
Pongal 2026 Kab Hai Traditional Dishes Recipes For Pongal Festival
पोंगल पर तैयार करें ये पारंपरिक पकवान - फोटो : Adobe stock

Traditional Dishes Recipes For Pongal Festival: पोंगल दक्षिण भारत का एक प्रमुख और पारंपरिक त्योहार है, जिसे खासतौर पर तमिलनाडु में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। पोंगल का त्योहार जितना अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जाना जाता है, उतना ही ये अपने खास और स्वादिष्ट खान-पान के लिए भी मशहूर है। इस अवसर पर नए चावल, दूध और गुड़ से बने व्यंजन विशेष महत्व रखते हैं।



चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन का अपना अलग महत्व और अलग पकवान होता है। पोंगल के पारंपरिक व्यंजन न केवल स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी पौष्टिक माने जाते हैं। इसी के चलते हम आपको इस लेख में बताएंगे कि पोंगल के त्योहार में कौन-कौन से पकवान बनाने चाहिए। 

Pongal 2026 Kab Hai Traditional Dishes Recipes For Pongal Festival
मीठा पोंगल - फोटो : instagram
मीठा पोंगल

मीठा पोंगल बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को धोकर कुकर में दूध और थोड़े पानी के साथ नरम होने तक पकाएं। दूसरी ओर गुड़ को थोड़ा पानी डालकर पिघलाएं और छान लें। अब पके हुए चावल-दाल के मिश्रण में गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं। अंत में घी में काजू और किशमिश को हल्का सा तलकर पोंगल के ऊपर सजाएं। ये पकवान पारंपरिक रूप से सूर्य देव को अर्पित किया जाता है और त्योहार में खास महत्व रखता है।

 
Pongal 2026 Kab Hai Traditional Dishes Recipes For Pongal Festival
वेंकट पोंगल - फोटो : instagram
वेन पोंगल 

वेन पोंगल बनाने के लिए चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर नरम होने तक पकाएं। पैन में घी गर्म करें और उसमें जीरा, काली मिर्च और कटा हुआ अदरक डालकर तड़का लगाएं। इस तड़के को पके चावल-दाल के मिश्रण में मिलाएं और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। पोंगल स्वाद में हल्का मसालेदार होता है और इसे आमतौर पर सांभर या नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pongal 2026 Kab Hai Traditional Dishes Recipes For Pongal Festival
मेदू वडा - फोटो : instagram
मेदू वडा

मेदू वडा बनाने के लिए उड़द दाल को रातभर भिगोकर पीस लें। इसमें कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च और नमक मिलाएं और घोल को अच्छे से फेंटें। अब हाथ से छोटे-छोटे गोल वड़े बनाकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें। ये कुरकुरा और स्वादिष्ट वड़ा पोंगल की थाली में एक अहम हिस्सा होता है और बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आता है।

 
विज्ञापन
Pongal 2026 Kab Hai Traditional Dishes Recipes For Pongal Festival
पायसम - फोटो : Instagram
पायसम

पायसम बनाने के लिए दूध को एक पैन में उबालें और उसमें चावल या सेवई डालकर पकाएं। दूध के गाढ़ा होने के बाद मिठास के लिए गुड़ या चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं। अंत में इलायची पाउडर डालकर हल्का सा उबालें। पायसम को गर्म या ठंडा परोसा जा सकता है और ये पोंगल में खुशियों का प्रतीक होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed