फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pongal 2024 Recipe: पोंगल पर तैयार करें चावल से बना ये खास व्यंजन, खाकर हर कोई होगा खुश

Mon, 15 Jan 2024 09:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 15 Jan 2024 09:45 AM IST
सार

अगर आप अपने घर से दूर हैं पोंगल के इस त्योहार में आसानी से बनने वाले इमली चावल आप खुद से तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Pongal 2024 Recipe how to make Imli rice at home simple recipe of imli rice
Pongal 2024 - फोटो : instagram

Pongal 2024 Recipe: जिस तरह से उत्तर भारत में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है, ठीक उसी तरह से दक्षिण भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ पोंगल मनाया जाता है। दक्षिण भारत में ये त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसे साल का पहला सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन की तैयारी काफी-काफी दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। लोग इस त्योहार पर काफी खूबसूरती से साथ अपना घर सजाते हैं। तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में पोंगल का त्योहार चार दिन तक मनाया जाता है।



हर साल की तरह इस साल पोंगल पर्व की शुरुआत 15 जनवरी 2024 से हो रही है और इसका समापन 18 जनवरी को होगा। ऐसी मान्यता है कि पोंगल के दिन से ही तमिल नववर्ष की शुरुआत होती है। इसी के चलते इस दिन लोग पारंपरिक तरीके से कई तरह के पकवान बनाते हैं। अगर आप भी इस बार कुछ पारंपरिक बनाने का सोच रहीं हैं तो इमली के चावल आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। 

Pongal 2024 Recipe how to make Imli rice at home simple recipe of imli rice
Pongal 2024 - फोटो : पिक्साबे

इमली के चावल बनाने के लिए सामान

1 कप चावल, ¼ छोटा चम्मच नमक, 2 पानी, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच तिल का तेल, 4 सूखी लाल मिर्च, 2 छोटे चम्मच धनिया के बीज, 2 छोटा चम्मच चना दाल, 2 छोटा चम्मच उड़द की दाल, ¼ छोटा चम्मच मेथी दाना, ¼ छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च

Pongal 2024 Recipe how to make Imli rice at home simple recipe of imli rice
Pongal 2024

½ छोटा चम्मच तिल, ¼ छोटा चम्मच हींग, 50 ग्राम इमली, 2 कप गरम पानी, 3 बड़े चम्मच तिल का तेल, 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने, एक चुटकी हींग, 10-12 करी पत्ता, 2 से 3 सूखी लाल मिर्च, 2 छोटे चम्मच गुड़ पाउडर

विज्ञापन
विज्ञापन
Pongal 2024 Recipe how to make Imli rice at home simple recipe of imli rice
Pongal 2024 - फोटो : Istock

विधि

अगर आप इमली वाले चावल बनाने का सोच रहीं हैं तो सबसे पहले चावल को धोकर इसे पकने के लिए रख दें। इसे आपको 3-4 सीटी तक पकाना है। जब चावल पक जाए तो इसे निकाल कर अलग बर्तन में रख दें। इसके बाद एक कटोरी में इमली और गरम पानी डालकर तकरीबन एक घंटे के लिए भिगो दें।

विज्ञापन
Pongal 2024 Recipe how to make Imli rice at home simple recipe of imli rice
Pongal 2024 - फोटो : Pixabay

जब ये अच्छी तरह से भीग जाए तो इमली को निचोड़ कर इसका गूदा निकाल दें। इसके बाद अब चावल तैयार करने की प्रकिया शुरू करें। इसके लिए आपको सबसे पहले एक पैन में सभी खड़े मसालों को डालकर अच्छी तरह के मिक्स करते हुए भूनें। जब ये सुनहरा भुन जाए तो ठंडा होने के बाद सभी मसालों पीस लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed