PM Modi Birthday Special Story: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है, ऐसे में जगह-जगह पर इसका सेलिब्रेशन खूब ही धूमधाम से हो रहा है। वैसे तो उनकी जिंदगी से जुड़ी सभी बातें एक खुली किताब की तरह हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीएम मोदी अपने खाने को लेकर काफी सजग रहते हैं। वो लिमिटेड चीजें ही खाना पसंद करते हैं और इन्हीं में से कुछ चीजें उन्हें काफी प्रिय हैं। ऐसे में शायद ही किसी को पता होगा कि पीएम मोदी को खाने में सबसे प्रिय सब्जी क्या लगती है ?,
{"_id":"68ca383384d2aef4df05df85","slug":"pm-modi-birthday-special-story-wishes-pm-modi-favorite-vegetable-recipe-how-to-make-drumstick-2025-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special: PM मोदी को सबसे ज्यादा प्रिय है ये सब्जी, इससे बन सकते हैं कई स्वादिष्ट पकवान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Birthday Special: PM मोदी को सबसे ज्यादा प्रिय है ये सब्जी, इससे बन सकते हैं कई स्वादिष्ट पकवान
Wed, 17 Sep 2025 10:23 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:23 AM IST
सार
PM Modi Birthday Special Story: हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर हमारे देश के प्रधानमंत्री को खाने में सबसे प्रिय क्या है ? आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको ये जानकारी देंगे।
विज्ञापन
PM मोदी को सबसे ज्यादा प्रिय है ये सब्जी
- फोटो : YT - @Narendra Modi
सहजन के पराठे बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
सहजन के पराठे बनाने का सामान
- गेहूं का आटा – 2 कप
- सहजन
- अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
- पानी – गूथने के लिए
- तेल या घी – पराठा सेंकने के लिए
बनाने की विधि
- फोटो : instagram
बनाने की विधि
सहजन का पराठा बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले सहजन को उबाल कर ठंडा करें और फिर उसका गूदा निकाल लें। इसके बाद एक कटोरे में थोड़ा आटा, सहजन का गूदा, नमक, हल्दी, अजवाइन और हरी मिर्च डालें। सभी चीजों को थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटे को अच्छी तरह गूथ लें।
आटा तैयार होने के बाद आटे को कम से कम 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब आटे से लोई बनाएं और बेलकर पराठा तैयार करें। आखिर में इसे तवे पर तेल या घी डालकर दोनों तरफ से सुनहरा सेक लें। दही या अचार के साथ गरम-गरम पराठा परोसें।

सहजन की सब्जी बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
सहजन की सब्जी बनाने का सामान
- सहजन की फली – 4-5
- टमाटर – 2
- प्याज – 1
- लहसुन – 4-5 कलियां
- हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च – 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 2 चम्मच
विज्ञापन
बनाने की विधि
- फोटो : instagram
बनाने की विधि
सहजन की सब्जी लगभग हर किसी को पसंद आती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें प्याज और लहसुन डालकर भूनें। इसके बाद फिर टमाटर, हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर डालें और मसाला पकाएं। जब मसाला पूरी तरह से पक जाए तो अब इसमें सहजन के टुकड़े और नमक डालें। आखिर में 1 कप पानी डालकर ढक दें और 10-15 मिनट पकाएं जब तक फली नरम न हो जाए। जब ये पक जाए तो इसे रोटी या चावल के साथ परोसें।