फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pitru Paksha 2024: श्राद्ध में अपने पितरों को लगाएं चावल से बनी इस खीर का भोग

Mon, 23 Sep 2024 05:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 23 Sep 2024 05:12 PM IST
सार

पितृ पक्ष में अपने पितरों को खीर का भोग अवश्य लगाएं। अगर आपको खीर बनानी नहीं आती है, तो यहां हम आपको इसकी विधि बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Pitru Paksha 2024 know the importance of making kheer in Pitru Paksha kheer recipe
खीर बनाने की आसान विधि - फोटो : अमर उजाला

Pitru Paksha 2024: हर साल की तरह इस साल भी पितृ पक्ष की शुरुआत हो गई है। इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 17 सितंबर से हुई, जिसका समापन 2 अक्टूबर को होगा। ऐसा कहा जाता है कि श्राद्ध पक्ष के दौरान पूर्वज धरती पर आकर अपने घर वालों को आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में लोग पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण करते हैं और ब्राह्मण भोज कराते हैं।



ब्राह्मण भोज में बिना प्याज लहसुन के पकवान बनाकर परोसे जाते हैं। इन्हीं पकवानों में खीर भी शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि पितृपक्ष के भोजन में खीर होना बेहद जरूरी होता है क्योंकि भारत देश में अतिथियों का स्वागत मीठे से किया जाता है। ऐसे में जब हम पितृपक्ष में अपने पूर्वजों के नाम का भोज करा रहे हैं तो मीठा बनाना बेहद जरूरी है।

अगर आप खीर बनाना नहीं जानती तो यहां हम आपको आसान विधि से चावल की खीर बनाना सिखाते हैं, ताकि आप भी इसे पितृपक्ष में बनाकर अपने पूर्वजों का आशीर्वाद पा सकें। 

Pitru Paksha 2024 know the importance of making kheer in Pitru Paksha kheer recipe
खीर बनाने की आसान विधि - फोटो : freepik.com

खीर बनाने का सामान

चावल – 1/4 कप
दूध – 1 लीटर 
चीनी – 1/2 कप 
 इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
 काजू – 8-10 
 बादाम – 8-10 
किशमिश – 10-12
पिस्ता – 4-5 
 केसर – 8-10 धागे
 

Pitru Paksha 2024 know the importance of making kheer in Pitru Paksha kheer recipe
खीर बनाने की आसान विधि - फोटो : Istock

विधि

खीर बनाने के लिए सबसे पहले तो चावलों को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद जब चावल सही से भीग जाएं तो एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को धीमी आंच पर उबालें। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह नीचे से न लगे। जब दूध उबल जाए, तब उसमें चावल डालें। अब इसे धीमी आंच पर पकने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pitru Paksha 2024 know the importance of making kheer in Pitru Paksha kheer recipe
खीर बनाने की आसान विधि - फोटो : iStock

चावल को धीरे-धीरे दूध में पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चावल दूध में अच्छी तरह से मिल जाएं और खीर गाढ़ी हो जाए। ध्यान रखें कि इस खीर को आपको लगातार चलाना है, वरना ये नीचे से लग जाएगा। जब चावल पूरी तरह से पक जाएं, तब इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं।

विज्ञापन
Pitru Paksha 2024 know the importance of making kheer in Pitru Paksha kheer recipe
खीर बनाने की आसान विधि - फोटो : iStock

चीनी डालने के बाद इसे अच्छी तरह से चलाएं। चीनी डालने के बाद खीर को 5-7 मिनट और पकाएं। अब इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed