Easy Pineapple Recipes in Hindi: गर्मियों के मौसम में ऐसे फलों का सेवन करना अच्छा माना जाता है, जिससे शरीर और मन दोनों दुरुस्त रहें। इसके लिए लोग तरबूज, खीरे, खरबूजा, और ककड़ी का सेवन सबसे ज्यादा करते हैं। जबकि इस मौसम में अनानास भी खूब मिलता है।
{"_id":"68353d70c1de98ae060decdf","slug":"pineapple-recipes-ananas-se-kya-bana-sakte-hain-easy-pineapple-recipes-in-hindi-2025-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Easy Pineapple Recipes: बाजार में मिलने लगे हैं अनानास, जानें इससे क्या-क्या बना सकते हैं","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Easy Pineapple Recipes: बाजार में मिलने लगे हैं अनानास, जानें इससे क्या-क्या बना सकते हैं
Tue, 27 May 2025 10:44 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 27 May 2025 10:44 AM IST
सार
Easy Pineapple Recipes in Hindi: इस समय बाजार में अनानास बेहद कम दामों पर मिलने लगे हैं। ऐसे में आप इससे तीन पकवान तो आसानी से ही बना सकते हैं।
विज्ञापन
बाजार में मिलने लगे हैं अनानास, जानें इससे क्या-क्या बना सकते हैं
- फोटो : Adobe stock
अनानास हलवा बनाने का सामान
- फोटो : freepik.com
अनानास हलवा बनाने का सामान
- अनानास – 1 कप
- सूजी – 1/2 कप
- चीनी – 1/2 कप
- घी – 3-4 टेबलस्पून
- दूध – 1 कप
- पानी – 1/2 कप
- केसर और इलायची पाउडर
- काजू-बादाम
अनानास हलवा बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
अनानास हलवा बनाने की विधि
अनानास हलवा बनाने के लिए सबसे पहले को अनानास को छोटा-छोटा काटकर पानी में डालें और थोड़ा उबाल लें। जब ये उबल जाए तो इसे पानी से निकालकर अलग रख दें। इसके बाद एक कड़ाही में घी को गमर करें और उसमें सूजी डालकर भून लें।
ध्यान रखें कि सूजी को एकदम धीमी आंच पर ही भूनें, वरना ये जल जाएगी। जब सूजी भुन जाए तो उसमें उबला हुआ अनानास, दूध, पानी और चीनी डालें। इसे तब तक पकाएं, जब तक की ये गाढ़ा न हो जाए। आखिर में इसमें इलायची, केसर और बारीक कटे काजू बादाम डालें। बस हलवा तैयार है।

अनानास ब्रेड पुडिंग बनाने का सामान
- फोटो : freepik.com
अनानास ब्रेड पुडिंग बनाने का सामान
- ब्रेड स्लाइस – 4-5
- कटे हुए अनानास – 1 कप
- दूध – 2 कप
- कंडेन्स्ड मिल्क – 1/2 कप
- चीनी – 2 टेबलस्पून
- मक्खन – 1 टेबलस्पून
- वेनिला एसेंस – 1/2 टीस्पून
- ड्राई फ्रूट्स
विज्ञापन
अनानास ब्रेड पुडिंग बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
अनानास ब्रेड पुडिंग बनाने की विधि
ये डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक को काफी पसंद आने वाली है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो ब्रेड को छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक पैन में दूध, कंडेन्स्ड मिल्क और चीनी गर्म करें। जब सभी चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो इसमें वेनिला एसेंस और बारीक कटा अनानास डालें।
अब बारी आती है इसे बेक करने की तो उसके लिए सबसे पहले एक बेकिंग मोल्ड में पहले पहले ब्रेड और फिर दूध-अनानास का मिश्रण डालें। अब इसे ऊपर बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालें। इसे अब आप 180°C पर ओवन में 25-30 मिनट तक बेक कर सकते हैं। जब ये बेक हो जाए तो इसे निकालकर ठंडा करें और फिर सर्व करें।