फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नींद नहीं आती तो खाएं प्याज और लहसुन, पेट की समस्याओं से भी दिलाते हैं निजात

Sun, 26 Feb 2017 02:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
onion and garlic are beneficial for a good sleep
नींद

अगर आपकी रात बिस्तर पर करवटें लेते हुए गुजरती है तो प्याज और लहसुन आपके लिए मददगार हो सकते हैं। जी हां, अमेरिका में हुए एक अध्ययन से ये जानकारी सामने आई है। शोधकर्ताओं ने बताया कि प्याज, कच्चे लहसुन और चुकुंदर में प्रीबायोटिक्स होता है जिससे आसानी से नींद आती है। साथ ही ये तनाव की वजह से शरीर को होने वाले दुष्प्रभावों को भी कम करते हैं।

नींद नहीं आती तो खाएं प्याज और लहसुन, पेट की समस्याओं से भी दिलाते हैं निजात

onion and garlic are beneficial for a good sleep
नींद

इस बाबत अमेरिका की कोलोराडो बाउल्डर यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने कहा, 'इस शोध में हमने पाया कि अपनी डाइट में प्रीबायोटिक्स तत्व वाली चीजों को शामिल करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।' उनके अनुसार, कई लोगों को 'रेम स्लीप' की समस्या होती है। इस समस्या में सोते समय भी आंखे गतिशील रहती हैं जिसका असर नींद पर पड़ता है। शोधकर्ता रॉबर्ट थॉम्सन ने बताया कि इस अध्ययन में उन्होंने पाया कि प्याज और कच्चा लहसुन रेम स्लीप से राहत दिलाने के लिए मददगार हैं।

नींद नहीं आती तो खाएं प्याज और लहसुन, पेट की समस्याओं से भी दिलाते हैं निजात

onion and garlic are beneficial for a good sleep
नींद

पेट की बीमारी रखे दूर

प्रीबायोटिक्स पेट की समस्याओं के लिए भी काफी फायदेमंद है। शोधकर्ताओं नें बताया कि ये पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के लिए लाभदायक है। अध्ययन में पता चला कि जब ये अच्छे बैक्टीरिया प्रीबायोटिक फाइबर को पचाते हैं तो उनकी संख्या में बढ़ोतरी होती है। इससे पेट की समस्याओं से निजात मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नींद नहीं आती तो खाएं प्याज और लहसुन, पेट की समस्याओं से भी दिलाते हैं निजात

onion and garlic are beneficial for a good sleep
नींद

शोधकर्ताओं ने चूहों पर ये अध्ययन किया। उन्होंने चूहों को प्रीबायोटिक्स आहार दिया। इसके बाद चूहों के शरीर के तापमान, पेट के कीटाणु और सोने-जागने की प्रक्रिया पर नजर रखी गई। शोधकर्ताओं ने पाया कि चूहों की नींद उन चूहों की तुलना में बेहतर थी जिन्हें प्रीबायोटिक आहार नहीं दिया गया था।

विज्ञापन

नींद नहीं आती तो खाएं प्याज और लहसुन, पेट की समस्याओं से भी दिलाते हैं निजात

onion and garlic are beneficial for a good sleep
नींद

शोधकर्ताओं ने बताया कि नींद से जुड़ी समस्या आम है। नींद और जरूरी पोषक तत्वों की कमी दिमाग और विकास की गतिविधियों पर असर डालती है। यह अध्ययन 'फ्रंटियर इन बिहेवियरल न्यूरोसाइंस' नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed