फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 चीजों के साथ भूल कर भी न खाएं शहद, पड़ सकते हैं बीमार

Thu, 09 Nov 2017 12:32 PM IST
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 09 Nov 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
Never eat Honey with these four foods leave bad impact on your Health
हेल्दी फूड
चिली पोटैटो का स्वाद बढ़ाना हो या फिर सेहत को दुरुस्त रखना हो शहद एक ऐसी चीज है जो खाने के स्वाद के अलावा सेहत को भी दुरुस्त रखती है। हालांकि शहद का कई चीजों में इस्तेमाल करना आपके लिए घातक भी हो सकता है। ऐसे में शहद के इस्तेमाल करने से पहले ये जान लें कि शहद को किन किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए। 


पढ़ें- अमरूद खाने से होते हैं ये 5 फायदे, जानेंगे तो रोज खाएंगे
Never eat Honey with these four foods leave bad impact on your Health
Honey With Water
गर्म चीजों के साथ खाने से बचें
शहद की तासीर गर्म होती है। ऐसे में शहद को गर्म चीजों के साथ न खाएं। अगर आप शहद को गर्म खाने के साथ खाएंगे तो पेट खराब हो सकता है। इसके अलावा कई तरह की सेहत संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। 

पढ़ें- स्वाद के साथ सेहत का तड़का लगाएगा चना दाल चीला, जानें रेसिपी
Never eat Honey with these four foods leave bad impact on your Health
कॉफी
चाय या कॉफी के साथ न लें
अक्सर लोगों को आपने कहते हुए सुना होगा कि सर्दी जुकाम होने पर शहद को चाय या फिर कॉफी के साथ लें। अगर आप ऐसा ही कर रहे हैं तो उसे आज ही छोड़ दें। ऐसा करने से बॉडी का टेम्प्रेचर और बढ़ जाएगा जिसकी वजह से घबराहट और तनाव हो सकता है। 

पढ़ें- पुराने से पुराने जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण है नींबू, ऐसे करें इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Never eat Honey with these four foods leave bad impact on your Health
हेल्दी फूड
भूल कर भी न खाएं मूली के साथ
मूली के साथ शहद को खाना जानलेवा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शहद के साथ मूली खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। जिसकी वजह से शरीर के कुछ पार्टस डेमेज हो सकते हैं। वहीं अगर आप इन दोनों को अलग-अलग भी खाते हैं तो कम से कम 1 घंटे का अंतर होना चाहिए।

पढ़ें- इस बदलते मौसम में रोज खाएं ये 5 चीजें, बीमारी भागेगी कोसों दूर
विज्ञापन
Never eat Honey with these four foods leave bad impact on your Health
हेल्दी फूड
तेज गर्म पानी के साथ न लें
अक्सर लोग वजन कम करने या फिर सर्दी जुकाम से बचने के लिए सुबह सबसे पहले गुनगुने पानी में शहद डालकर पीते है। अगर आप ऐसा ही करते हैं तो इस बात का ध्यान रखे कि पानी तेज गर्म न हो। तेज गर्म पानी के साथ शहद लेने से शरीर में गर्मी पैदा हो जाती है। जिस वजह से पेट संबंधी रोग होने की आशंका बढ़ जाती है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed