{"_id":"58e8c9314f1c1b1a205b5bad","slug":"negative-effects-of-bed-tea-habit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाली पेट चाय पीने की आदत कर सकती है बीमार, हो जाएं सावधान","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
खाली पेट चाय पीने की आदत कर सकती है बीमार, हो जाएं सावधान
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 09 Apr 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
सुबह की शुरुआत करने के लिए सबसे जरूरी चीज ज्यादातर लोगों के लिए चाय होती है। एक रिसर्च में पाया गया है कि करीब 80 प्रतिशत लोगों को बेड टी पीने की खराब आदत होती है। चाय पीए बिना वो बिस्तर से नहीं उठ पाते। अगर आपको भी है ऐसी ही आदत है तो इस खबर को जरूर पढ़ें और अपनी इस आदत को सुधारें क्योकि इससे आपकी सेहत को कई नुकसान होते हैं।
Trending Videos
मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का, खाली पेट चाय पीना हमेशा नुकसानदायक ही रहता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चाय में जरूरत से ज्यादा कैफीन होता है। कैफीन के साथ चाय में थियोफाइलीन और एल थयनिन जैसे खनिज तत्व होतें हैं। आपको बता दें इन खनिज तत्वों के सेवन से शरीर काफी उत्तेजित होता है।
कई लोगों का ऐसा मानना है कि सुबह में खाली पेट ब्लैक टी पीने से सेहत अच्छी रहती है और शरीर स्वस्थ होता है लेकिन हम आपको बता दें ऐसा बिल्कुल नहीं है। ये अवधारणा बिल्कुल गलत है। खाली पेट ब्लैक टी पीना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से आप मोटापे जैसी भयंकर बीमारी को निमंत्रण देतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
न सिर्फ ब्लैक टी बल्कि दूध वाली चाय भी आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। हालांकि इसका असर धीरे-धीरे होता है। सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीने से आपके स्वाभाव में चिड़चिड़ापन आने लगता है और आपको पता भी नहीं चलता। इसके साथ ही खाली पेट चाय पीने से आपको जल्दी थकान हो सकती है।
विज्ञापन
खाली पेट चाय पीने का कारण आपको घबराहट और मिचली जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही खाली पेट चाय पीने के कारण पेट के अंदर जख्म, पेट की अंदर की खाल का जल जाना और अल्सर जैसी खतरनाख बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए सुबह दो से तीन गिलास पानी पीएं और हल्का सा कुछ खाने के बाद ही चाय पीएं।