फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ते वजन पर लगाम लगा देगा कच्चा पपीता, जवानी भी रखता है कायम

Sat, 08 Apr 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sat, 08 Apr 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
papaya is good for health, read its advantages
यूं तो पपीता बीमारों को खिलाने में काम आता है लेकिन आपको जानकर अचंभा होगा कि इससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।


वैज्ञानिक कहते हैं कि कच्चे पपीते से मेटाबॉलिज्म बढ़िया रहता है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

आगे की स्लाइड्स में जाने पपीते के कुछ ऐसे ही फायदे जिन्हे जानकर आप रोज अपनी डाइट में कच्चे पपीते का सेवन जरू करेंगें।
Trending Videos
papaya is good for health, read its advantages
घर में ही पाएं ग्लोइंग स्किन
त्वचा को चमकदार बनाने के लिए पके पपीते को हाथ से खूब मसल कर चटनी जैसा बना लें इसके बाद इस चटनी की पूरे शरीर पर अच्छे से मालिश करें और आधा घंटे बाद नहा लें, इससे कील,मुंहासे,घमौरियों तथा कभी-कभी पड़ जाने वाले दाग धब्बों से आपको मुक्ति मिल जाएगी और त्वचा चमकदार एवं मुलायम हो जायेगी।

इसके साथ ही बार बार ब्यूटीपार्लर जाने से भी छुटकारा मिल जाएगा।
papaya is good for health, read its advantages
पपीता को पेट के लिए वरदान माना गया है। कहते हैं पेट के रोगों को दूर करने के लिए पपीते का सेवन करना लाभकारी होता है। पपीते के सेवन से पाचनतंत्र ठीक होता है। पपीते का रस अरूचि, नींद की कमी, सिर दर्द व कब्ज आदि रोगों को ठीक करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
papaya is good for health, read its advantages
सेवन करने से खट्टी डकारें बंद हो जाती है। पपीता पेट रोग, हृदय रोग, आंतों की कमजोरी आदि को दूर करता है। पके या कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर खाना पेट के लिए लाभकारी होता है। पपीता शरीर में रक्त का संचार ठीक कर आपको ऐक्टिव रखने में कारगर है।

इसके साथ ही इसका सेवन करने से मोटापे में कमी आती है और शरीर सुडौल बनता है।

 
विज्ञापन
papaya is good for health, read its advantages
इसके साथ ही पपीते का सेवन फेसपैक में भी किया जा सकता है। ये चेहरे की त्वचा को ठंडक पहुंचा कर चेहरे पर चमक लाने में उपयोगी साबित होता है। वहीं आंखो के नीचे काले घेरो से भी मुक्ती दिलाता है।

यदी आप पपीते का सेवन करते है तो समय से पूर्व आपको चेहरे पर झुर्रिया नहीं आएंगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed