फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि स्पेशल: इन दो तरीकों से बनाएं चटपटे व्रत के आलू, खाते ही आ जाएगा मजा

Tue, 09 Oct 2018 11:53 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
Navratri Vrat Recipes: On this navratri try these two tasty recipes of potato in your kitchen
व्रत में लोग एक ही तरह का खाना खाते-खाते बोर हो जाते हैं लेकिन इस बार आप व्रत में आलू के साथ कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे कुछ ही मिनटों में आप व्रत के आलू को एक नए स्वाद और अंदाज में परोस सकते हैं। आइए जानते हैं कि व्रत के आलू को बनाने की टेस्टी और टैंगी रेसिपी।

 
Trending Videos
Navratri Vrat Recipes: On this navratri try these two tasty recipes of potato in your kitchen
एक फ्राई आलू और दूसरा आलू का हलवा। जो लोग मीठा खाने के शौकीन हैं वे आलू का हलवा खा सकते हैं और जो नमकीन खाना पसंद करते हैं उनके लिए फ्राई आलू से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

पहले जानते हैं फ्राई आलू बनाने की विधि।
Navratri Vrat Recipes: On this navratri try these two tasty recipes of potato in your kitchen
इसके लिए आपको चाहिए-

चार से पांच बड़े आलू, सेंधा नमक, काली मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च, देसी घी।

बनाने की विधि-

सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब कढ़ाई में देसी घी डालें और गर्म होने पर इसमें हरी मिर्च डाल दें। थोड़ी देर बाद इसमें आलू डालकर चलाएं और ऊपर से काली मिर्च और नमक डालें। इस मिश्रण को थोड़ी देर और चलाएं। अब गैस बंद कर दें और ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालकर सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Vrat Recipes: On this navratri try these two tasty recipes of potato in your kitchen
आलू का हलवा

सामग्री- 

उबले आलू, देसी घी, चीनी, खोया, इलायची पाउडर।
विज्ञापन
Navratri Vrat Recipes: On this navratri try these two tasty recipes of potato in your kitchen
बनाने की विधि-

उबले हुए आलुओं को छीलकर कद्दूकस कर लें और कढ़ाई में घी गर्म करें। अब इसमें आलू भुनें। जब आलू हल्के गुलाबी रंग के हो जाएं तो इसमें चीनी और खोया डालकर धीमी आंच पर चलाते रहें। जब हलवा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इलायची पाउडर मिक्स करके इसे सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed