फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Momo Recipe: मिलावट वाले कुट्टू को साइड रखकर नवरात्रि में तैयार करें फलाहारी मोमो, आसान है बनाने का तरीका

Wed, 24 Sep 2025 01:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 24 Sep 2025 01:50 PM IST
सार

How To Make Sabudana Momo At Home: नवरात्रि के दिनों में जो लोग नौ दिन व्रत रखते हैं, उनके लिए खाने को लेकर काफी दिक्कत होती है। अब जब कुट्टू के आटे में भर-भर कर मिलावट आ रही है तो आप उसे साइड रखकर साबुदाना मोमो तैयार करें। 

विज्ञापन
navratri special falahari recipe how to make falahari momo at home vrat special snacks
Momo Recipe - फोटो : instagram
How To Make Sabudana Momo At Home: नवरात्रि के नौ दिनों व्रत रखने वाले लोगों को हर दिन ये सोचने में परेशानी होती है कि ऐसा क्या खाएं जो स्वादिष्ट भी हो और व्रत के नियमों के अनुसार भी चले। इसमें कुट्टू के आटे से बने पकवान सबसे पहले आते हैं। लेकिन इस बार बाजार में कुट्टू के आटे में भारी मिलावट की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे लोग कन्फ्यूज हो गए हैं कि क्या खाएं और क्या नहीं। 


ऐसे में आप कुट्टू और सिंघाड़े के आटे को एक तरफ रखकर कुछ नया और हेल्दी ट्राई कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं साबुदाना मोमो की। ये मोमो न सिर्फ व्रत में खाए जाने वाली चीजों से बनाए जाते हैं, बल्कि स्टीम्ड होने के कारण हल्के और पचने में आसान भी होते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साबुदाना मोमो कैसे बनाएं, ताकि आप भी कुट्टू के आटे को छोड़कर कुछ अलग ट्राई कर सकें। 

 
navratri special falahari recipe how to make falahari momo at home vrat special snacks
फलाहारी मोमो बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
फलाहारी मोमो बनाने का सामान
  • साबुदाना (1 कप) – 4–5 घंटे भीगा हुआ
  • पनीर
  • भुनी मूंगफली – 1/4 कप 
  •  हरी मिर्च – 1
  •  सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया
  • नींबू रस 

 
navratri special falahari recipe how to make falahari momo at home vrat special snacks
बनाने की विधि - फोटो : instagram
बनाने की विधि

फलाहारी मोमो बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो साबुदाना को कम से कम 4-5 घंटे के लिए भिगो दें। भिगोने के बाद ये पूरी तरह से फूल जाएगा। साबुदाना फूलने के बाद ही अच्छी तरह से बनता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
navratri special falahari recipe how to make falahari momo at home vrat special snacks
बनाने की विधि - फोटो : instagram
जब ये फूल जाए तो इसे छानकर अतिरिक्त पानी को निकाल दें। अब एक कटोरे में रखकर इसे मैश करते हुए आटे की तरह गूंथ लें। इस दौरान समें थोड़ा सा सेंधा नमक डाल लें। इसे 10 मिनट तक साइड में रख दें, ताकि ये सेट हो जाए।
विज्ञापन
navratri special falahari recipe how to make falahari momo at home vrat special snacks
बनाने की विधि - फोटो : instagram
जब तक ये सेट हो रहा है, तब तक मोमो की स्टफिंग बना लें। इसके लिए पनीर को अच्छी तरह से पहले कद्दूकस कर लें। अब इसमें पिसी हुई भुनी मूंगफली, बारीक कटी हरी मिर्च, सेंधा नमक, हरा धनिया और नींबू का रस डालकर मिक्स करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed