{"_id":"69bfb65eea1de835190b04a1","slug":"navratri-day-5-bhog-recipe-in-hindi-maa-skandmata-ka-priya-bhog-kya-hai-2026-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri Day 5 Bhog Recipe: ये है मां स्कंदमाता का प्रिय भोग, नवरात्रि के पांचवें दिन अवश्य करें तैयार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Navratri Day 5 Bhog Recipe: ये है मां स्कंदमाता का प्रिय भोग, नवरात्रि के पांचवें दिन अवश्य करें तैयार
Mon, 23 Mar 2026 07:55 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:55 AM IST
सार
Navratri Day 5 Bhog Recipe : अगर आप हर दिन के हिसाब से मां दुर्गा के सभी स्वरूपों को भोग लगाना चाहते हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे कि मां स्कंदमाता को किस चीज का भोग लगाना चाहिए।
विज्ञापन
ये है मां स्कंदमाता का प्रिय भोग
- फोटो : अमर उजाला
Navratri Day 5 Bhog Recipe : नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना विशेष श्रद्धा और भक्ति के साथ की जाती है। हर दिन माता के अलग रूप की पूजा होती है और उन्हें भोग अर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप हर दिन मां दुर्गा के स्वरूपों को सही भोग लगाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए मददगार है।
ये है मां स्कंदमाता का प्रिय भोग
- फोटो : Freepik.com
1. केले की बर्फी बनाने की सामग्री
- पके हुए केले – 4-5
- चीनी – 1/2 कप
- नारियल पाउडर – 2 बड़े चम्मच
- घी – 1 बड़ा चम्मच
ये है मां स्कंदमाता का प्रिय भोग
- फोटो : instagram
विधि
- सबसे पहले पके हुए केले को एक बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें।
- एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें मैश किए हुए केले डालें।
- अब इसमें चीनी और नारियल पाउडर मिलाएं और हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- जब मिश्रण गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तब इसमें घी लगाकर ट्रे या प्लेट में फैलाएं।
- मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार के छोटे टुकड़ों में काट लें।
- तैयार बर्फी को साफ प्लेट में रखकर मां स्कंदमाता के भोग के रूप में अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मां स्कंदमाता का प्रिय भोग
- फोटो : Freepil.com
2. बनाना शेक बनाने की सामग्री
- पके केले – 2
- दूध – 1 कप
- चीनी – स्वाद अनुसार
विज्ञापन
ये है मां स्कंदमाता का प्रिय भोग
- फोटो : Adobe stock
विधि
- पके केले को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- ब्लेंडर में केले, दूध और चीनी डालें।
- सभी सामग्री को अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक कि यह एक स्मूदी और गाढ़ा मिश्रण न बन जाए।
- तैयार शेक को गिलास में डालें।
- आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल या ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं।
- इसे साफ प्लेट या गिलास में रखकर माता के सामने भोग के रूप में अर्पित करें।