नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा की आराधना की जाती है। कलश स्थापना और विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही बहुत से लोग पूरे नौ दिनों का व्रत रहते हैं और केवल फलाहार का ही सेवन करते हैं। फलाहार में ज्यादातर लोग आलू, दही और कुट्टू के आटे से बने व्यंजन को ही खाते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं कुट्टू के आटे संग बने पनीर के पकौड़े। जो व्रत में ना केवल आपकी भूख को खत्म करेंगे बल्कि इससे एनर्जी भी भरपूर मिलेगी। पनीर सेहतमंद होती है। प्रोटीन और कैल्शिय़म से भरपूर पनीर से बने पकौड़े बनाने में भी आसान हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार होंगे पनीर और कुट्टू के आटे के बने पकौड़े।
Navratri Falahar Recipe: नवरात्रि में बनाएं पनीर के पकौड़े, व्रत में मिलेगी एनर्जी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन